- Hindi News »
- Maharashtra »
- Landslide On Konkan Railway Route Affects Rail Services
भारी बारिश के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर लैंडस्लाइड, रेल सेवाएं प्रभावित
रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। बताया जा रहा है कि यह लैंडस्लाइड शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। इसके वजह से कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

कोंकण रेलवे मार्ग पर लैंडस्लाइड से रेल सेवाएं प्रभावित (फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कोंकण इलाकों में पिछले 48 घंटों से भारी बारिश जारी है। इस बीच रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में रविवार शाम भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। बताया जा रहा है कि यह लैंडस्लाइड शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। इसके वजह से कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई है। जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए है। रेलवे सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। उन्होंने कहा, “उस समय इस खंड से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।” अधिकारी ने बताया कि कोंकण मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर लंबी दूरी की पांच- छह ट्रेन रोक दी गई हैं।
दो-तीन घंटे में फिर से शुरू होंगी रेलवे
अधिकारी ने बताया कि पटरी साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को घटनास्थल पर ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा, “एक जेसीबी पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है और एक पोकलेन मशीन भी आने वाली है। दो-तीन घंटे में सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: मायरा-मुक्ति की दुश्मनी मचाएगी बवाल, नई एक्ट्रेस की एंट्री से बदलेगी पूरी कहानी
Hair Care Tips: हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना है सही? अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत
पुराना भंडारा रोड: हाई कोर्ट ने 23 फरवरी तक तोड़फोड़ पर लगाई रोक, 100 संपत्तिधारकों को मिली बड़ी राहत
गठबंधन की चर्चा के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान; किसे बताया ‘फेक न्यूज’, क्यों याद किया गेस्ट हाउस कांड?
सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग ने रविवार को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पिछले 24 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य तटीय क्षेत्रों की तुलना में कम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार को इन क्षेत्रों में हल्की या छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।
मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान
मुंबई और इसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इन स्थानों पर बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दक्षिण मुंबई में कोलाबा वेधशाला में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों के सांताक्रूज वेधशाला 142 मिमी बारिश हुई। विभाग ने रविवार को मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Landslide on konkan railway route affects rail services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: मायरा-मुक्ति की दुश्मनी मचाएगी बवाल, नई एक्ट्रेस की एंट्री से बदलेगी पूरी कहानी
Feb 18, 2026 | 01:15 PMHair Care Tips: हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना है सही? अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत
Feb 18, 2026 | 01:11 PMपुराना भंडारा रोड: हाई कोर्ट ने 23 फरवरी तक तोड़फोड़ पर लगाई रोक, 100 संपत्तिधारकों को मिली बड़ी राहत
Feb 18, 2026 | 01:10 PMगठबंधन की चर्चा के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान; किसे बताया ‘फेक न्यूज’, क्यों याद किया गेस्ट हाउस कांड?
Feb 18, 2026 | 01:09 PMखुशखबरी! एक दिन और बढ़ा AI Impact Summit 2026 लेकिन 19 को नहीं जा पाएंंगी जनता
Feb 18, 2026 | 01:06 PMअवैध बैनर हटाने पर नेताओं के फोन: शिवजयंती बैठक में फूटा गुस्सा, शहर में पोस्टर-बैनर पर सख्ती
Feb 18, 2026 | 01:04 PMडोंबिवली अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा! इमारत के ही एक युवक ने जानबूझकर लगाई थी आग
Feb 18, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM










