Marathwada Election Results: संभाजीनगर और नांदेड़ में भाजपा की जय-जयकार, लातूर में कांग्रेस का गढ़ बरकरार!
Chhatrapati Sambhajinagar Result Live: मराठवाड़ा नगर निगम चुनाव के साख छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ में भाजपा आगे, लातूर में कांग्रेस का दबदबा। जालना में भाजपा को बड़ी बढ़त। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
भाजपा और कांग्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Marathwada Municipal Election Results Updates: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और नांदेड़ नगर निगमों के चुनावों में शुक्रवार को शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है जबकि इस क्षेत्र के लातूर नगर निकाय में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
विभिन्न मराठी चैनल द्वारा बताए गए रुझानों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीट में से भाजपा उम्मीदवार 22 पर आगे हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 19 सीट पर आगे है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यहां 14 सीट पर आगे है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10 सीट पर आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा दो सीट पर आगे है। जालना 2023 में महाराष्ट्र का 29वां नगर निगम बना था। ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल के भाजपा में जाने से जालना में भाजपा को फायदा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार
नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
छत्रपति संभाजीनगर में मानसून अलर्ट, बारिश में बिजली से रहें सतर्क; महावितरण ने जारी की एडवाइजरी
जालना नगर निकाय के रुझान
जालना नगर निकाय की 65 सीट में भाजपा 19 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस तीन सीट पर आगे है। टीवी रिपोर्ट के अनुसार, लातूर की 70 सीट में से कांग्रेस 30 सीट पर और भाजपा 17 सीट पर आगे है। निर्दलीय उम्मीदवार पांच सीट पर आगे हैं। चुनावों से पहले, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादें उनके गृह नगर लातूर से ‘‘मिटा दी जाएंगी।”
यह भी पढ़ें – Jalna से जीते गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर, भाजपा को हराकर दर्ज की बड़ी जीत, मनाया जश्न
बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नगर निकाय की 65 सीट में से 23 पर आगे है। कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। टीवी चैनलों द्वारा बताए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, नांदेड़ में 81 सीट में से भाजपा 20 सीट पर जबकि शिवसेना पांच पर आगे है। कांग्रेस 12 सीट पर आगे है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
