-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mla Rohit Pawar Taunted The Shinde Fadnavis Government Of The State Said Presidents Rule May Be Imposed In Maharashtra
विधायक रोहित पवार ने राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर कसा तंज, कहा- महाराष्ट्र में लग सकता है राष्ट्रपति शासन
- Written By: अमन दुबे

नासिक : महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लग सकता है, ऐसा दावा विधायक रोहित पवार (MLA Rohit Pawar) ने किया है। रोहित ने अंदेशा जताया कि आने वाले कुछ महीने में ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि सत्ता बरकरार रखने के लिए बीजेपी (BJP) की ओर से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। पवार ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती है।
पवार ने राज्य की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा कि उप चुनाव में वोट बंटवारे के लिए निर्दलीय उतारे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं, वे युवाओं से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। जब रोहित पवार से यह पूछा गया कि राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे, तो इस पर रोहित पवार ने कहा कि मध्यावधि चुनाव तो हाल-फिलहाल में तो नहीं होंगे, लेकिन इस बात के प्रबल आसार हैं कि इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
बिना राजनीति के सभी के साथ न्याय किया जाना चाहिए: पवार
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी। औरंगाबाद नाम परिवर्तन के मुद्दे पर रोहित पवार ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों की राय भी जाननी चाहिए और बिना राजनीति के सभी के साथ न्याय किया जाना चाहिए। विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि कुछ ही दिनों से यह बात सामने आ जाएगी कि बीजेपी ने उप चुनाव में कितनी धनराशि खर्च की है।
बीजेपी हमदर्दी के लिए इमोशनल ब्लैकमेलिंग कर रही है
रोहित पवार ने कहा कि सुबह-सुबह शपथ लेने के बजाय नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमदर्दी के लिए इमोशनल ब्लैकमेलिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र संबंधी जटिल प्रक्रिया को और सरल किया जाना चाहिए।
Mla rohit pawar taunted the shinde fadnavis government of the state said presidents rule may be imposed in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












