शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा ने घर से लापता होने की बताई वजह, दो दिन बाद लौटे घर
महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा दो दिन तक ‘लापता' रहने के बाद घर लौट आए हैं। इससे पहले परिवार वालें ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में समर्थकों से पुष्प गुच्छ ग्रहण करते हुए शिव सेना शिंदे गुट विधायक श्रीनिवास वनगा
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा दो दिन तक ‘लापता’ रहने के बाद घर लौट आए हैं। इससे पहले परिवार वालें ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। सोमवार शाम से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। वनगा के परिवार ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।
बुधवार को लौटने के बाद वनगा ने कहा कि मुझे आराम की जरूरत थी। लिहाजा मैंने कुछ दिन घर वालों और अन्य लोगों से दूर रहने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह दो दिन कहां थे।
ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र चुनाव: यवतमाल जिले में 2 नामांकन खारिज, जानिए किस सीट पर कितने मिले आवेदन
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, चार महीनों में 15 हजार से ज्यादा डॉग बाइट मामले
विरारवासियों को बड़ी सौगात, आज खुलेगा बहुप्रतीक्षित नारंगी फ्लाईओवर
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग बना खौफनाक, विरार में युवक ने मां-बेटी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की
पार्टी से जताई नाराजगी
वनगा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी का साथ देकर बहुत बड़ी गलती की है। भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामन वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा ने 2019 के चुनाव में पालघर सीट से अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें:-वर्धा जिले की 4 विधानसभा सीटों पर 16 नामांकन रिजेक्ट, 81 प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किए थे 129 आवेदन
नहीं मिला टिकट
शिवसेना के विभाजन के बाद उन्होंने शिंदे का समर्थन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी की तरफ से उन्हें इस बार भी उम्मीदवार बनाया जाएगा। हालांकि पार्टी ने पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया है, जो जून 2022 में अविभाजित शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ हुई बगावत में शिंदे के साथ थे।
