महाराष्ट्र चुनाव: यवतमाल जिले में 2 नामांकन खारिज, जानिए किस सीट पर कितने मिले आवेदन

यवतमाल जिले के उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र में कल 44 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए गए थे। बुधवार को दो उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं और 42 उम्मीदवारों के आवेदन वैध घोषित किए गए हैं।
महाराष्ट्र चुनाव: यवतमाल जिले में 2 नामांकन खारिज, जानिए किस सीट पर कितने मिले आवेदन
(डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

यवतमाल: यवतमाल जिले के उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र में कल 44 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए गए थे। बुधवार को दो उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं और 42 उम्मीदवारों के आवेदन वैध घोषित किए गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए यह राजनीतिक दलों के लिए सिरदर्द बनने वाला है।

महाविकास अघाड़ी और महायुति में बगावत के चलते आधिकारिक उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करनी होगी। 42 प्रत्याशियों के आवेदन मान्य हो चुके हैं, कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे, यह नाम वापसी के दिन पता चलेगा। उमरखेड़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की ओर से साहेबराव कांबले द्वारा अपनी उम्मीदवारी दाखिल करने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयराव खडसे ने निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल कर बगावत का संकेत दे दिया।

वहीं कांग्रेस के अन्य दावेदारों ने भी अपनी उम्मीदवारी दाखिल की। भाजपा ने किसनराव वानखेड़े की उम्मीदवारी की घोषणा की, जब नामांकन भरने के लिए एक दिन का समय था, तो असंतुष्ट पूर्व भाजपा विधायक राजेंद्र नजरधने ने एमएनएस इंजन पर अपनी उम्मीदवारी दाखिल की।

भाजपा के अन्य इच्छुक उम्मीदवारों ने भी अपनी स्वतंत्र उम्मीदवारी दाखिल की है। बालासाहेब पासादेह, संध्या सन्देश रणवीर, सदाशिव राम वाठोरे, दत्ता गणपत गंगासागर, सुभाष उकंडा, रणवीर दीपक लक्ष्मण कांबले आदि के आवेदन मान्य कर दिए गए हैं।

पुसद विधानसभा क्षेत्र में 30 उम्मीदवारों के नामांकन वैध

पुसद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आश्विन रमेशलाल जयस्वाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इंद्रनील मनोहर नाईक, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शरद आप्पाराव मैंद, बहुजन समाज पार्टी के शरद यशवंत भगत, जन जनवादी पार्टी के डॉ. अर्जुनकुमार सिताराम राठोड, भारत आदिवासी पार्टी के किसन रामराव अंबुरे, निर्भय महाराष्ट्र पार्टी के चक्करवार सुश्रुत मारोतराव, वंचित बहुजन आघाडी के माधव रुखमाजी वैध, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मारोती किसनराव भस्मे, अनिल दत्तराव शिंदे निर्दलीय सहित अन्य का समावेश है।

यवतमाल में 35 उम्मीदवार

यवतमाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सभी उम्मीदवारों के नामांकन मान्य कर दिए गए। इनमें कांग्रेस के अनिल उर्फ बालासाहेब शंकरराव मांगुलकर, बहुजन समाज पार्टी के भाई अमन, भारतीय जनता पार्टी के मदन मधुकर येरावार, प्रहार जनशक्ति चौधरी बिपिन अनिल, धरम दिलीप सिंग ठाकुर (राष्ट्रीय समाज पार्टी), डाॅ. नीरज वाघमारे (वंचित बहुजन आघाडी), शब्बीर खान रहमान खान (इंडियन नेशनल लीग), सूरज गंगारामजी खोग्रागडे (संभाजी ब्रिगेड पार्टी), संजय सदाशिव मेश्राम आदि का समावेश है।

वणी विधानसभा से 16 उम्मीदवार

वणी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें अरुण कुमार रामदास खैरे (बहुजन समाज पार्टी), उंबरकर राजु मधुकरराव (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना), देरकर संजय निलकंठराव (शिवसेना - उध्दव बालासाहेब ठाकरे), बोदकुरवार संजीवरेड्डी बापुराव (भारतीय जनता पार्टी), अनिल घनश्याम हेपट ( कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडीया), प्रवीण रामाजी आत्राम (राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी), राजेंद्र कवडुजी निमसटकर (वंचित बहुजन आघाडी), अजय पांडुरंग धोबे (निर्दलीय) आदि का नामा शामिल है।

दिग्रस विधानसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवार

दिग्रस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 उम्मीदवारों के नामांकन वैध ठहराए गए। इनमें कांबले राजेंद्र केशवराव (बहुजन समाज पार्टी), ठाकरे माणिकराव गोविंदराव (कांग्रेस), राठोड संजय दुलिचंद (शिवसेना), अविनाश मधुकरराव इंगले (पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया -डेमोक्रेटिक) का नामा शामिल है। इसके अवाला नाजुकराव उदेभानजी धांदे (वंचित बहुजन आघाडी ), प्रमोद शंकर राऊत (आजाद समाज पार्टी -कांशिराम), बिमोद विठ्ठल मुधाने (बहुजन मुक्ती पार्टी), विवेक बाबाराव ठाकरे (प्रहार जनशक्ती पक्ष), संदीप अनंतराव देवकते (बहुजन समाज पार्टी), अतुल अशोक मुनगिनवार (निर्दलीय) आदि का समावेश है।

आर्णी विधानसभा क्षेत्र से 4 नामांकर खारिज

आर्णी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन अवैध ठहराए गए। जिन पांच उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए, उनमें निर्दलीय माधव टेकाम के दो आवेदन, निर्दलीय सोमाजी मंगाम, उमेश उदे, आरती गेडाम और सुभाष पवार का समावेश है।

जबकि कांग्रेस के जीतेंद्र मोघे, भाजपा के राजू तोडसाम, बसपा के बबन सोयाम, राष्ट्रीय समाज पार्टी के रामचंद्र आडते, प्रहार जनशक्ति पार्टी की नीता मडावी, जन जनवादी पार्टी के किसन रामराव अंबुरे समेत अन्य के आवेदन सही पाए गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com