- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mh Cet Exam Controversy Sachin Sawant Allegations Result Scam
NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?
MH CET Result Scam: NEET विवाद के बीच महाराष्ट्र की MH-CET परीक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने डेटा जारी कर पूछा- बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र टॉपर कैसे बने?
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
MH CET Result Scam Controversy: देश में पहले से ही NEET पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रों व अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इसी बीच अब महाराष्ट्र की MH-CET (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा को लेकर भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने राज्य सरकार और परीक्षा तंत्र पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सावंत ने कुछ छात्रों के हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए, जिससे पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
NEET पेपर लीक घोटाले से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। NTA की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में MH-CET परीक्षा को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिन छात्रों को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहद कम अंक हासिल किए थे उनको MH-CET में 100 परसेंटाइल मिले है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है।
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने उठाए गंभीर सवाल
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य सरकार और परीक्षा तंत्र को निशाने पर लिया है। सावंत ने सवाल पूछते हुए कहा कि जिन छात्रों ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहद कम अंक हासिल किए थे, वे MH-CET में 100 परसेंटाइल कैसे प्राप्त कर पाए। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए, सावंत ने कई छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों से संबंधित विशिष्ट आंकड़े प्रस्तुत किए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
39% अंक लाने वाले छात्र के लिए 100 परसेंटाइल
MH-CET परीक्षा का सिलेबस 11वीं और 12वीं कक्षा पर आधारित है। हैरानी की बात यह है कि 22 छात्रों को अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बमुश्किल पास होने लायक अंक हासिल किए थे उन्होंने MH-CET में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
- केस 1: एक छात्र जिसे 10वीं में महज 37% मार्क्स मिले थे, उसे MH-CET में 99.971 पर्सेंटाइल मिले।
- केस 2: 12वीं में 51% अंक पाने वाले दो छात्रों और 45% व 39% अंक पाने वाले छात्रों ने CET में परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
- केस 3: इसी तरह, 45% अंक लाने वाले एक छात्र और सिर्फ़ 39% अंक लाने वाले एक अन्य छात्र ने भी 100 परसेंटाइल हासिल किया।
PCM में सिर्फ़ 39% अंक लाने के बावजूद टॉप 20 में बनाई जगह
12वीं कक्षा की परीक्षा में महज 35 अंक लाने वाले एक छात्र ने भी 100 परसेंटाइल हासिल किया। रैंक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 15, 16, 17 और 18 पर आने वाले सभी छात्रों ने MHT-CET गणित में 100 परसेंटाइल हासिल किया था। इनका 12वीं कक्षा गणित में औसत स्कोर महज 64.3% था। राज्य के टॉप 10 छात्रों में से 6 ने इस औसत से भी कम अंक हासिल किए; HSC गणित में उनके स्कोर 60, 54, 53, 53, 40 और 35 थे। असल में, CET में शीर्ष 20 रैंक लाने वालों में से 6 छात्रों ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं में 60% से भी कम अंक हासिल किए थे।
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महायुति गठबंधन के सभी नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025-26 एकेडमिक ईयर की टॉपर लिस्ट का रिव्यू करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
इन रिजल्ट में 7 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं, जबकि 13 स्टूडेंट्स ने 99.999 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। खास तौर पर ध्यान देने वाली बात है सीरियल नंबर 1, 2, 5, 9, 13, और 15 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के क्लास 12 PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स) स्कोर सिर्फ़ 41% और 49% के बीच हैं। इसके अलावा, सीरियल नंबर 1, 2, 5, 9, और 15 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के क्लास 10 PCM स्कोर 36% से 45% के बीच रहे। सीरियल नंबर 6 और 14 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के स्कोर क्रमशः 45% और 40% हैं।
शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से मांगा जवाब
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि जो छात्र अपनी 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में बिल्कुल औसत प्रदर्शन करने वाले थे, वे CET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में अचानक 100 परसेंटाइल कैसे हासिल कर सकते हैं? उन्होंने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से जवाब मांगा और कहा कि महाराष्ट्र की जनता अब इस मामले पर आपकी राय जानने की हकदार है।
Mh cet exam controversy sachin sawant allegations result scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










