Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर 900 मिमी जलवाहिनी पूर्ण क्षमता से शुरू करने के महापौर के निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis: महापौर समीर राजूरकर ने शहर में पानी की समस्या सुलझाने के लिए 900 मिमी जलवाहिनी को पूरी क्षमता से शुरू करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 11:14 AM

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ती पानी की समस्या को दूर करने के लिए महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई 900 मिमी जलवाहिनी को तत्काल पूर्ण क्षमता से शुरू करने के निर्देश महापौर समीर राजूरकर ने बुधवार को दिए पानी आपूर्ति के दौरान बिजली कटौती न हो।इसके लिए महावितरण प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए महापौर राजूरकर की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे शहर की पानी वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में उपमहापौर राजेंद्र जंजाल स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये तथा आयुक्त अमोल येडगे उपस्थित थे।

इस दौरान अधिकारियों को पानी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्तमान में शहर को प्रतिदिन 155 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। 900 मिमी जलवाहिनी पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद इसमें करीब 17 एमएलडी की वृद्धि होने की संभावना है। इससे शहर के कई इलाकों में पानी की कमी दूर होने के साथ वितरण व्यवस्था अधिक सुचारु होने की उम्मीद जताई गई

900 मिमी जलवाहिनी पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर शहर की कुल पानी आपूर्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी वर्तमान में पानी की कमी से प्रभावित क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और वितरण व्यवस्था में असंतुलन कम होगा प्रशासन को इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी

इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे नेता

यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

ये भी पढ़ें :- Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी

अनियमित कनेक्शनों पर अब होगी सख्त कार्रवाई

पानी आपूर्ति के समय समय बार-बार बिजली बाधित होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर महावितरण के साथ समन्वय स्थापित कर पानी आपूर्ति के दौरान निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पानी का दबाव बना रहेगा और वितरण व्यवस्था नियमित रूप से संचालित हो सकेगी शहर में पानी वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक जोन के अनुसार अलग चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप अभियंताओं को लाइनमैन पर नियंत्रण रखते हुए कार्य में अनुशासन बनाए रखने तथा पाइपलाइन फूटने या तकनीकी खराबी की स्थिति में मरम्मत में लगने वाले समय की जानकारी तत्काल जनप्रतिनिधियों को देने के निर्देश दिए गए फीडर लाइन से सीधे नल कनेक्शन लेने के कारण कई क्षेत्रों में पानी वितरण में असंतुलन की स्थिति बन रही है। इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक स्थानों पर क्रॉस कनेक्शन कर सभी इलाकों में समान और नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अगले सप्ताह प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Mayor water pipeline 900mm instructions chhatrapati sambhajinagar water crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Water Crisis
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.