Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल के स्कूलों में आज होगा प्रवेशोत्सव, 78 अधिकारी करेंगे निरिक्षण

Yavatmal School Inspection: यवतमाल जिले में शाला प्रवेशोत्सव 2026 के तहत 78 अधिकारी शालाओं का दौरा करेंगे। वे नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ सुविधाओं और गुणवत्ता की जांच भी करेंगे।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 30, 2026 | 06:55 AM

स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- Pintrest)

Follow Us
Follow Us:

Student Welcome Program In Yavatmal: राज्य शासन के ‘शाला प्रवेशोत्सव-2026’ उपक्रम के अंतर्गत यवतमाल जिले के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण व दौरा करने के लिए वर्ग-1 और वर्ग-2 के 78 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये सभी अधिकारी मंगलवार, 30 जून को निर्धारित शालाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वे यहां नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करेंगे और साथ ही स्कूलों में उपलब्ध विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच करेंगे। जिलाधिकारी विकास मीना ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। राज्य के शालेय शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह उपक्रम पूरे जिले में लागू किया जा रहा है।

स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं पर नजर

नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में एक आनंददायी और उत्साहपूर्ण वातावरण का निर्माण करना, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य है। नियुक्त किए गए अधिकारी शालाओं में उपलब्ध भौतिक सुविधाएं, खेल सामग्री, पेयजल (पीने के पानी की) व्यवस्था, शौचालय, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शालेय पोषण आहार (मिड-डे मील) और बच्चों में स्वच्छता की आदतों जैसी महत्वपूर्ण बातों की जांच करेंगे।

निरीक्षण के दौरान यदि स्कूलों में जर्जर इमारतें, उपयोग में न होने के कारण बंद पड़े या पानी की कमी वाले शौचालय जैसी गंभीर मूलभूत समस्याएं पाई जाती हैं, तो संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने और व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए जाएंगे। यवतमाल जिले के जिलाधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को 30 जून की सुबह 11 बजे निर्धारित शाला में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, मुख्याध्यापकों और ग्रामवासियों के समन्वय से शाला प्रवेशोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा

इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद

जनजातीय आश्रमशालाओं में भी मनेगा प्रवेशोत्सव

आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, पुसद के कार्यक्षेत्र की 8 शासकीय तथा 12 अनुदानित आश्रमशालाओं में भी मंगलवार, 30 जून को ‘स्कूल प्रवेशोत्सव’ बेहद उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर विद्यार्थियों का स्वागत उत्सवी माहौल में किया जाएगा तथा विभिन्न शैक्षणिक, प्रेरणादायी और नवाचार (इनोवेशन) आधारित गतिविधियों का आयोजन होगा।

यह भी पढे़ं:- छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

प्रवेशोत्सव के इस पावन अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा, साथ ही गांवों में प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए सत्र के पहले ही दिन उन्हें पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री तथा नए स्कूल गणवेश (यूनिफॉर्म) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

Shala praveshotsav 78 officers school inspection yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.