- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Male Tiger Dead In South Umred Forest Range Investigation Underway Nagpur
नागपुर में बाघ की मौत से सनसनी, एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई; वन विभाग में मचा हड़कंप
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Male Tiger Dead: दक्षिण उमरेड वन परिक्षेत्र के चनोडा में एक नर बाघ मृत मिला। सूचना के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की और एनटीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया।

बाघ की मौत, उमरेड वन क्षेत्र,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Umred Forest Range Tiger Death: नागपुर जिले के दक्षिण उमरेड वन परिक्षेत्र के नांद्रा उप वनक्षेत्र अंतर्गत चनोडा में शनिवार की सुबह एक नर बाघ के मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वन विभाग को वन कक्ष क्रमांक 364 पीएफ से लगे एक नाले में बाघ का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ वन अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मानक
कार्यप्रणाली के अनुसार कार्रवाई शुरू की गई।
मृत बाघ का एनटीसीए दिशा-निर्देशों के तहत पोस्टमार्टम, जांच जारी
अधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच भी की। मृत बाघ को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में लाकर एनटीसीए के दिशानिर्देशों के अनुसार उसका पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनटीसीए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर APMC को ‘राष्ट्रीय दर्जा’ देने पर सुनील केदार भड़के; सरकार पर लगाया भेदभाव और राजनीतिक पक्षपात का आरोप
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून को वोटिंग, आचार संहिता के बीच पर्यटन स्थलों पर भेजे गए स्थानीय जनप्रतिनिधि
नागपुर में बोले गडकरी: 12 वर्षों में हुआ देश का अभूतपूर्व विकास, ‘डबल इंजन’ सरकार ने की सिर्फ विकास की राजनीति
नागपुर महा मेट्रो फेज-2 का बड़ा एक्शन: 216 करोड़ की लागत से बिछेगा रेल ट्रैक, विस्तार को मिली नई गति
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वनसंरक्षक जी गुरुप्रसाद, उपवनसंरक्षक डॉ. विनीता व्यास, सहायक धनविजय, वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक आंबटकर सहित विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति में पूरी की गई। इसके पश्चात वाघ के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जांच के लिए भेजे गए नमूने
प्राथमिक जांच में बाध के सभी अंग जिनमें खाल, नाखून, दांत, टांगे, पुछ, मूंछे आदि शामिल है, पूरी तरह सुरक्षित पाए गए, इससे शिकार या अंगों की तस्करी की आशंका नहीं जताई गई।
यह भी पढ़ें:-नागपुर APMC को ‘राष्ट्रीय दर्जा’ देने पर सुनील केदार भड़के; सरकार पर लगाया भेदभाव और राजनीतिक पक्षपात का आरोप
वन विभाग के अनुसार मृत बाध नर था और उसकी आयु लगभग 5-6 वर्ष थी, घटनास्थल से फॉरेंसिक जांच के लिए विभिन्न नमूने एकत्र किए गए। बाध की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Male tiger dead in south umred forest range investigation underway nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बाघ की मौत से सनसनी, एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई; वन विभाग में मचा हड़कंप
Jun 14, 2026 | 12:44 PMनासिक में लंपी वायरस के खिलाफ युद्ध स्तर पर टीकाकरण शुरू, जिलों को भेजी गईं गोट पॉक्स वैक्सीन की 37 लाख खुराक
Jun 14, 2026 | 12:37 PMIND vs AFG: डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 3-3 विकेट लेकर बनाया खास रिकॉर्ड
Jun 14, 2026 | 12:31 PMनागपुर APMC को ‘राष्ट्रीय दर्जा’ देने पर सुनील केदार भड़के; सरकार पर लगाया भेदभाव और राजनीतिक पक्षपात का आरोप
Jun 14, 2026 | 12:26 PMकौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PMडिंडोरी में आधी रात को संग्राम, कलेक्टर से मिलने की जिद पर फर्श पर बैठे रहे BJP के दिग्गज; जानें पूरा मामला
Jun 14, 2026 | 12:17 PMराज ठाकरे के जन्मदिन पर 5 रुपए सस्ता मिल रहा पेट्रोल; मनसे कार्यकर्ताओं की इस पहल ने जीता जनता का दिल
Jun 14, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM













