मालाड में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, तलवार लेकर पहुंचे युवक को किया गिरफ्तार
Mumbai crime News: मुंबई के मालाड पूर्व में मारपीट के दौरान तलवार लेकर पहुंचे युवक राधेय राणे को कुरार पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। समय पर कार्रवाई से टली बड़ी हिंसक वारदात।
- Written By: रूपम सिंह
तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Malad Kurar Police Sword Seizure Arrest: मालाड पूर्व के कुरार इलाके में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई। कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कापसे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पंचाल और उनकी टीम ने तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राधेय राजेंद्र राणे के रूप में हुई है।
तलाशी में बरामद हुई तलवार
पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
मारपीट की घटना के दौरान पहुंचा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, हाल ही में कुरार स्थित नूतन स्कूल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर हाथ में तलवार लेकर मौके की ओर बढ़ रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया और हथियार जब्त कर लिया। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
यह भी पढ़ें:- जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं… सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तीखा पलटवार
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
कुरार पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तलवार लेकर किस उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था और क्या इस घटनाक्रम में अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित हिंसक घटना टलने पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली और किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।
