- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahayuti Two Ministers From Kolhapur Oppose Shaktipeeth Expressway
शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे विरोध का महायुति से ही शंखनाद, किसान आंदोलन के लिए तैयार
Shaktipeeth Expressway: शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे को कैबिनेट से 20 हजार करोड़ की मंजूरी मिलने के बाद महायुती से ही विरोध के स्वर उठने लगे है। कोल्हापुर के दो मंत्रियों ने इसका विरोध किया है।
- Written By: सोनाली चावरे

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का महायुती में विरोध
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना वाले शक्तिपीठ महामार्ग को महायुति कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। सीएम देवेंद्र राज्य के 12 जिलों एवं 18 तीर्थ क्षेत्रों को जोड़नेवाले इस महामार्ग को साकार करने के संकल्प नजर आ रहे हैं। लेकिन इस महामार्ग के उग्र विरोध के संकेत भी मिलने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि विरोधी सुर महायुति से ही सुनाई दे रहे हैं। इसका शंखनाद मंगलवार की बैठक में दो मंत्रियों ने किया है।
किसान शक्तिपीठ का कर रहे विरोध
शक्तिपीठ महामार्ग का राज्य के कई जिलों में किसान उग्र विरोध कर रहे हैं। किसानों के विरोध को देखते हुए स्थानीय मंत्री व विधायक भी महामार्ग के विरोध में है। नाराजी का यह नाटक मंगलवार की बैठक के दौरान भी देखने को मिला। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कोल्हापुर जिले के मंत्री प्रकाश आबीटकर और हसन मुश्रीफ ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि किसान, शक्तिपीठ का विरोध कर रहे हैं। नतीजतन लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति को काफी नुकसान हुआ था। इसलिए किसानों को विश्वास में लिए बगैर आगे बढ़ना उचित नहीं होगा। 12 जिलों और 39 तालुकाओं से होकर गुजरने वाला शक्तिपीठ हाईवे राज्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन किसानों के लिए नुकसानदेह है। इसलिए आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में किसानों की नाराजगी सरकार को भारी पड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी
ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकनदार गिरफ्तार
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
गोंदिया में बिजली उपकरणों के पास कूड़ा जलाना पड़ सकता है भारी; महावितरण की चेतावनी, शॉर्ट सर्किट से बढ़ता खतरा
राजू शेट्टी भी आंदोलन को तैयार
किसान नेता राजू शेट्टी ने चेतावनी देते हुए आंदोलन की तैयारी दर्शाई है। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर जिले को बाढ़ की खाई में धकेलने वाले शक्तिपीठ महामार्ग को हम कभी भी साकार नहीं होने देंगे। मंत्रिमंडल को लुटेरों के गिरोह की उपमा देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की मालिक नहीं है। 30 हजार करोड़ रुपए की परियोजना को 86 हजार करोड़ तक पहुंचाकर इसमें 50 हजार करोड़ रुपए लूटने का साजिश है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने भू मापन के लिए आनेवाले अधिकारियों के विरोध के लिए गुलेल और पत्थर लेकर तैयार रहने की अपील किसानों से की है। तो वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शक्तिपीठ हाईवे विरोधी आंदोलन के नेता राजन क्षीरसागर ने कहा कि सरकार गोली चलाएगी तब भी किसान अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।
Mahayuti two ministers from kolhapur oppose shaktipeeth expressway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
Apr 09, 2026 | 05:52 PMअसम में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 84% से ज्यादा मतदान, केरल और पुडुचेरी में भी कांटे की टक्कर
Apr 09, 2026 | 05:51 PMSunil Gavaskar ने डेविड मिलर का किया समर्थन, बताया- क्यों आखिरी गेंद पर लिया था यह फैसला
Apr 09, 2026 | 05:44 PMमेरी जिंदगी के सिर्फ 3-6 महीने बचे थे…युवराज सिंह ने कैंसर के दिनों को याद कर बताया डॉक्टर का वो खौफनाक जवाब
Apr 09, 2026 | 05:40 PMपुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी
Apr 09, 2026 | 05:39 PMमंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस
Apr 09, 2026 | 05:39 PMसेना में भर्ती के बदले नियम! ईरान युद्ध के बीच US का ऐतिहासिक फैसला, अब बदलेगा सालों पुराना सिस्टम
Apr 09, 2026 | 05:37 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













