Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
Maharashtra weather Update: महाराष्ट्र में आज भीषण हीटवेव और बेमौसम बारिश का दोहरा संकट। विदर्भ-मराठवाड़ा में पारा 45°C पार, जबकि दक्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में आंधी-तूफान की चेतावनी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र इस समय कुदरत के दो विपरीत मिजाजों की मार झेल रहा है। एक तरफ जहाँ विदर्भ और मराठवाड़ा के जिले भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विदर्भ और मराठवाड़ा
विदर्भ के क्षेत्रों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने यवतमाल और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि यहाँ लू का प्रकोप बेहद गंभीर होगा। इसके अलावा अकोला, अमरावती, परभणी, हिंगोली, सोलापुर और सांगली जैसे जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में दिन का तापमान 42°C से 45°C के बीच रहने की संभावना है। चिंता की बात यह है कि रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जिससे वार्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति बनी रहेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सटीक जानकारी के लिए IMD नागपुर पोर्टल चेक करते रहें।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
कोंकण और मध्य महाराष्ट्र
तपिश के बीच दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में राहत और आफत दोनों एक साथ आ सकती है। यहाँ आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और बेमौसम बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव स्थानीय स्तर पर तापमान को थोड़ा कम कर सकता है, लेकिन बिजली गिरने की घटनाओं से खतरा बना रहेगा।
उत्तर महाराष्ट्र नासिक क्षेत्र
नासिक और उत्तर महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा। यहाँ तापमान 39°C से 40°C के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि यहाँ हीटवेव जैसी गंभीर स्थिति फिलहाल नहीं है, लेकिन धूप का प्रभाव तेज रहेगा।
यह भी पढ़ें: विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
सावधानियां और एडवायजरी
मौसम विभाग और प्रशासन ने नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, दोपहर 12 बजे से शाम 4 के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें ताकि बेमौसम बारिश से नुकसान न हो। छोटे फलदार पौधों और सब्जियों को तेज धूप से बचाने के लिए ढंकने की व्यवस्था करें। आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
