IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश और तूफान का खतरा
Heavy Rain Alert: 5 जुलाई के मौसम पर दी गई अपडेट में IMD ने यूपी, दिल्ली समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और 80 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: वंदना शर्मा
भारी वर्षा के चलते प्रभावित होता जनजीवन (सोर्स सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में पड़ रही गर्मी से अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ सकता है। इतना ही नही बल्कि इसके प्रभाव से आने वाले अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है, कि आने वाले अगले 8 घंटों के अंतराल में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा समेत 13 राज्यों में भारी बारिश होने की वजह से अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने यह कहा है, कि इस के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी वर्षा की भी हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका जताई है। आपको बताते चले कि आज से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होगा जिसके चलते मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि दिल्ली में आज से भारी बारिश और तेज आंधी का दौर शुरू हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मौसम विभाग ने फिर जताया अनुमान: नागपुर में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, तापमान में आई गिरावट
महाराष्ट्र में आफत की बारिश का रेड अलर्ट: 6 जुलाई तक मूसलाधार का अनुमान, CM फडणवीस की घर में रहने की अपील
Maharashtra Weather: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर! आज मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
बारिश में मुंबई मेट्रो लाइन 2A में आई तकनीकी खराबी, 90 मिनट तक यात्री रहे परेशान, मरम्मत के बाद सेवा सामान्य
जिससे कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको बता दें,कि आज से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। इसके साथ ही आज सुबह से हल्की बारिश भी शुरू हो सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग के दूारा अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने यह भी कहा कि इस के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी वर्षा की भी हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका जताई है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के होने की आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आपको बता दें, कि मौसम विभाग मे अनुमान लगाते हुए कहा है, कि 5 से 10 जुलाई यानी आज से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश लगातार जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5-6 जुलाई को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश के होने की आशंका बताई जा रही है।
इसके आलावा 7 से 10 जुलाई के बीच में पूर्वी उत्तर प्रदेश और 8 से 10 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं इलाकों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बादल के गर्जने और इसके साथ ही बिजली के गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम के दौरान सतर्क रहने की दी सलाह
बिहार में रुक-रुककर बारिश होने की आशंका जताते हुए मौसम विभाग के यह बताया कि बिहार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 5 से 10 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है। लेकिन कहीं-कहीं पर 6-7 जुलाई और 10 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में 5 से 8 जुलाई के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बादलों के गर्जन और बिजली के गिरने की भी संभावना बतायी जा रही है। मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बिगड़ते मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। IMD के अनुसार,हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 5 से 10 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि कई स्थानों पर 5 जुलाई तथा 8-9 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें, कि लगातार बारिश होने की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें प्रभावित हो सकते है।
जानिए झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 जुलाई के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 5 से 7 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में कई इलाकों में अलर्ट जारी
IMD के अनुसार, राजस्थान में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। इसना ही नही इस बीच में 5 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के कई अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर भी जारी रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 5 से 9 जुलाई के दौरान भारी वर्षा के होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 5 से 10 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 जुलाई और 9 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो 8 जुलाई और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बताई है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी 6 से 8 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं इलाकों में भारी बारिश लगातार हो सकती है।
यह भी पढ़ें: PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल
आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मौसम पर नजर रखते हुए बताया कि उत्तराखंड के कई हिस्सों में 5 से 10 जुलाई के दौरान अधिकांश बारिश होने की संभावना बतायी है। जबकि 6 से 10 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि पहाड वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
