Maharashtra Top 10 News: PM दौरे से पहले सुरक्षा चूक से लेकर कैबिनेट के फैसलों तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा में चूक, कैबिनेट के अहम फैसले, मनोज जरांगे का आंदोलन और MPSC छात्रों का प्रदर्शन। पढ़ें राज्य के सभी प्रमुख अपडेट्स।
maharashtra top 10 news pm modi security breach cabinet decisions maratha reservation
नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र में आज की 10 बड़ी खबरों में सुरक्षा में चूक से लेकर बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं। मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले बीकेसी से पीएमओ के फर्जी आईडी कार्ड और हथियार के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, राज्य कैबिनेट की बैठक में खिलाड़ियों के 5% आरक्षण और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 'प्रगति' प्रोजेक्ट समेत 7 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का 11वां दिन है, जिस पर सीएम फडणवीस ने बातचीत की पेशकश की है।

1. खिलाड़ियों के आरक्षण से म्हाडा कोर्ट तक, महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

Cabinet Decisions Sports Quota Reform
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी(सोर्स: AI)

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। खिलाड़ियों की सरकारी और अर्ध-सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण के लिए संशोधित नीति को मंजूरी मिली है। वहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2026 से 2031 तक ‘प्रगति’ परियोजना लागू की जाएगी। इसके अलावा सोलापुर के माढा में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय बनाने समेत जमीन और उद्योग से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. PM मोदी के कार्यक्रम से पहले PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Two suspicious persons were detained from the Nita Mukesh Ambani Cultural Centre
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े होने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र भी जब्त किया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. सिया-चेतन के दोस्त की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Pune Rural Police arrested Ritesh Hange in the Ketan Agrawal murder case
रितेश हंगे, सिया , केतन अग्रवाल हत्याकांडसोर्स- सोशल मीडिया

पुणे में चर्चित केतन अग्रवाल मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई है। मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का 23 वर्षीय दोस्त रितेश हंगे वारदात से पहले और बाद में भी दोनों के लगातार संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, रितेश को अपराध की जानकारी थी, लेकिन उसने यह जानकारी पुलिस से छिपाई। इसके बाद लोणावला ग्रामीण पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने रितेश को 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. MPSC पेपर लीक के खिलाफ संभाजीनगर के क्रांति चौक पर छात्रों का प्रदर्शन

MPSC Protest Students Gather At Kranti Chowk
MPSC पेपर लीक के खिलाफ क्रांति चौक पर छात्रों का प्रदर्शन(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का गुस्सा अब पुणे से निकलकर मराठवाड़ा-विदर्भ तक पहुंच गया है। सोमवार को पुणे में छात्रों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक पर MPSC की तैयारी कर रहे हजारों छात्र एकत्र हुए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

rahul gandhi chowkidar chor hai defamation case bombay hc
राहुल गांधी और बॉम्बे हाई कोर्ट(सोर्स: सोशल मीडिया)

बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित 'चौकीदार चोर है' की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी इस टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि केस रद्द करने से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. चुनावी प्रचार में जुटे BJP नेता, राजस्थान निकाय चुनाव में मुंबई के नेताओं ने झोंकी ताकत

Maharashtra BJP leaders take charge; 44 candidates win unopposed; campaigning for the second phase intensifies
चंद्रशेखर बावनकुले, कृपाशंकर सिंह , संजय उपाध्याय, मनोज किशोरभाई कोटक सोर्स- सोशल मीडिया

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने गए महाराष्ट्र के बीजेपी नेता गली-मुहल्लों की खाक छान रहे हैं। इसे राजस्थान विधानसभा का मिनी चुनाव माना जा रहा है। मतदान से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। उसके 44 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पार्टी ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को इस चुनाव का सहप्रभारी नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में मुंबई सहित राज्य के कई बीजेपी नेताओं ने पिछले एक महीने से राजस्थान में डेरा डाल रखा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. अनशन के 11वें दिन बेहद आक्रामक हुए मनोज जरांगे

manoj jarange patil attacks radhakrishna vikhe patil maratha reservation
मनोज जरांगे और राधाकृष्ण विखे पाटिल(सोर्स: सोशल मीडिया)

जालना के अंतरवाली सराटी से मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन का आज 11वां दिन पूरा हो चुका है। लगातार जारी भूख हड़ताल के कारण जरांगे पाटिल की शारीरिक स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. पुणे में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, ₹12.73 लाख का माल बरामद

Pune Crime Bust Transformer Theft Gang
पुणे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह( सोर्स:सोशल मीडिया)

पुणे क्राइम ब्रांच ने ट्रांसफॉर्मर और कॉपर तार चोरी करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यूनिट-7 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹12.73 लाख की रकम बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने छह महीने में आठ कॉपर ट्रांसफॉर्मर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का कॉपर खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. नासिक कुंभ से क्यों दूरी बना लेती है नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया? जानें पूरा मामला

nashik kumbh mela media coverage prayagraj model comparison
नासिक कुंभ की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

नासिक सिंहस्थ 2026/27 के लिए महाराष्ट्र सरकार और नासिक प्रशासन इस समय पूरे दमखम के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार महाराष्ट्र सरकार एक भारी-भरकम बजट के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ की भव्य व्यवस्थाओं को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रयागराज महाकुंभ के 11 बिंदुओं का बेहद बारीकी और गहनता से अध्ययन किया जा रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. CM देवेंद्र फडणवीस बोले- मनोज जरांगे पाटिल से बातचीत को तैयार

Maratha Reservation Fadnavis Jarange Talks
मनोज जरांगे और मुख्यमंत्री फडणवीस(सोर्स: AI)

मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को दिया जाने वाला आरक्षण संवैधानिक और कानूनी दायरे में ही होना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और ओबीसी के मौजूदा आरक्षण को प्रभावित किए बिना मराठा समुदाय के हित में समाधान तलाशा जाएगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com