Maharashtra Top 10 News: मुंबई-सावंतवाड़ी एक्सप्रेस से कुंभ अखाड़ा विवाद तक, पढ़ें महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: गणेशोत्सव से पहले सावंतवाड़ी एक्सप्रेस शुरू, RSS पर संजय राउत का दावा, पुणे में यूट्यूबर गिरफ्तार। जानिए आज की महाराष्ट्र की सभी बड़ी खबरें एकसाथ।
Maharashtra Top 10 News 3 Septembe
महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरेंडिजाइन फोटो, सोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 3 September: गणेशोत्सव की आहट के साथ ही महाराष्ट्र में प्रशासनिक, सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को नई ट्रेन सेवा के रूप में बड़ी सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर सियासत में RSS और मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत के बयान ने भूचाल ला दिया है। इसके अलावा, स्कूलों में घटिया भोजन, पुणे में पुलिस की कार्रवाई, अकोला में वित्तीय धोखाधड़ी और कुंभ मेले से जुड़ी प्रशासनिक चुनौतियां आज दिनभर प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनी रहीं। आइए जानते हैं आज की महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें।

1. कोंकणवासियों को गणेशोत्सव का तोहफा: मुंबई-सावंतवाड़ी दैनिक एक्सप्रेस शुरू

eknath shinde
सावंतवाड़ी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेphoto navbharat

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से आज मुंबई-सावंतवाड़ी दैनिक एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत हुई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

पढ़ें पूरी खबर...

2. ठाणे में पानी का संकट: 29 लाख की आबादी के लिए टीएमसी के सिर्फ 6 पानी टैंकर

Thane Ghodbunder Road Water Problem
विधायक संजय केलकर से चर्चा करते ठाणे निवासीफोटो नवभारत

पानी की किल्लत से जूझ रहे ठाणे शहर में नगर निगम के पास पूरे शहर की जरूरत पूरी करने के लिए महज 6 पानी के टैंकर होने का मामला आया है। भाजपा विधायक संजय केलकर ने आरोप लगाया कि इसके कारण घोड़बंदर क्षेत्र की आवासीय सोसायटियों को मजबूरी में निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है,जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा

sanjay raut devendra fadnavis pm modi
संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस, पीएम नरेंद्र मोदीडिजाइन फोटो

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया। राउत का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अंदरूनी घेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियासी वारिस का नाम तय हो चुका है। संघ की ओर से बीजेपी के एक बेहद प्रभावशाली नेता को सीधे देश का उप-प्रधानमंत्री बनाने की सिफारिश की जा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले त्र्यंबकेश्वर अखाड़ा परिषद में कलह

Swami Shankar Anand Saraswati
स्वामी शंकर आनंद सरस्वतीफोटो नवभारत

नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले अखाड़ा परिषद में कलह सामने आई है। त्र्यंबकेश्वर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का पद स्वामी सागरानंद सरस्वती के निधन के बाद से रिक्त। 'असली-नकली' के आंतरिक विवाद के कारण चुनाव अटका है। इसके कारण कुंभ की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. पुणे सरकारी स्कूलों के पोषण आहार में मिले कीड़े

mid day meal
पोषण आहार खाते हुए छात्र social media

पुणे जिले के जुन्नर तहसील के चालकवाड़ी क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आपूर्ति किए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चालकवाड़ी स्थित शिवांजली विद्यानिकेतन स्कूल में पोषण आहार के लिए भेजी गई मटर की जांच के दौरान उसमें घुन और कीड़े पाए गए। मटर के कई दानों में छेद भी नजर आए। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और शिक्षकों में नाराजगी फैल गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. समृद्धि महामार्ग पर हर 10 KM पर हाई-टेक कैमरें, FASTag अनिवार्य

Samruddhi Expressway ITMS System
समृद्धि महामार्ग, इपसेट- छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण SP प्रकाश जाधवफोटो नवभारत

समृद्धि महामार्ग पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने महामार्ग की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) प्रकाश जाधव ने बताया कि महामार्ग पर संदिग्ध और अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नजर रखने के लिए प्रत्येक 10 किलोमीटर पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) कार्यान्वित किया जाना जरूरी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. मुंबई में माटुंगा के GSB सेवा मंडल ने लिया 703.27 करोड़ का रिकॉर्ड बीमा

Mumbai's Matunga-based GSB Seva Mandal has secured a record insurance cover of ₹703.27 crore
मुंबई गणेश उत्सव सोर्स- सोशल मीडिया

नामी और प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपने-अपने पंडालों में स्थापित बप्पा के मूर्तियों को सोने और चांदी के आभूषणों से सजावट करते है। पंडाल और बप्पा की मूर्ति को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीमा कंपनियों से बातचीत कर रहे है। माटुंगा में किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी (गौड़ सारस्वत ब्राह्मण) सेवा मंडल ने सबसे पहले बीमा कवर लिया है। इस साल के उत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मंडल ने 703.27 करोड़ रुपए का गणेशोत्सव बीमा कवर लिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. पुणे में DJ का विरोध करने वाले विद्यानंद बापट पर हमला

Vidyanand Bapat Attacked Viral Video
विद्यानंद बापट के साथ मारपीट करता शख्ससोर्स: सोशल मीडिया

गणेशोत्सव में डीजे और लाउडस्पीकरों के कानफोड़ू शोर के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाने वाले पुणे के विद्यानंद बापट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पुणे के तिलक रोड स्थित कशाले चौक पर कुछ अज्ञात लोगों और गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने विद्यानंद बापट पर हमला कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. पुणे के यूट्यूबर संतोष पंडित को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

Youtuber Santosh Pandit Arrested Viral Video
यूट्यूबर संतोष पंडित को गिरफ्तार करती कोथरूड पुलिससोर्स: सोशल मीडिया

पुणे महानगरपालिका (PMC) के विकास कार्यों की लगातार आलोचना करने वाले और सोशल मीडिया पर अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले यूट्यूबर संतोष पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात लगभग 1 बजे कोथरूड पुलिस की टीम संतोष पंडित के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. PM मोदी की फोटो हटाने वाले मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Pune MNS Worker Ashish Sable Arrests In PM Modi Photo Removal
PM मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में पुणे में MNS कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ़्तार(सोर्सः सोशल मीडिया)

पुणे के गणेशखिंड स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चतुर्शृंगी पुलिस थाने ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता आशीष साबले को गिरफ्तार किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com