पुणे में DJ का विरोध करने वाले विद्यानंद बापट के साथ मारपीट; मीडिया से बात करते वक्त हुआ हमला, देखें VIDEO

Vidyanand Bapat Attacked: पुणे के तिलक रोड पर विद्यानंद बापट के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गणेशोत्सव में डीजे पर प्रतिबंध की मांग उठाने के बाद वह गणेश मंडलों के निशाने पर थे।
Vidyanand Bapat Attacked Viral Video
विद्यानंद बापट के साथ मारपीट करता शख्ससोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Vidyanand Bapat Attacked Viral Video: गणेशोत्सव में डीजे और लाउडस्पीकरों के कानफोड़ू शोर के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाने वाले पुणे के विद्यानंद बापट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पुणे के तिलक रोड स्थित कशाले चौक पर कुछ अज्ञात लोगों और गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने विद्यानंद बापट पर हमला कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यानंद बापट तिलक रोड पर गणेशोत्सव के आयोजनों को लेकर आम नागरिकों से प्रतिक्रियाएं ले रहे थे और मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बापट पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुणे मनपा की बैठक से शुरू हुआ था विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले पुणे नगर निगम (PMC) द्वारा आयोजित एक आधिकारिक बैठक के दौरान हुई थी। आगामी गणेशोत्सव को सुचारू और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने के लिए बुलाई गई इस बैठक में विद्यानंद बापट भी शामिल हुए थे।

बैठक में अपनी बात रखते हुए बापट ने कहा था कि गणेशोत्सव में डीजे और अत्यधिक शोर पैदा करने वाले साउंड सिस्टम की कोई आवश्यकता नहीं है, इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए।

उनकी इस मांग को सुनते ही बैठक में मौजूद कई गणेश मंडलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बेहद आक्रामक हो गए थे। उस वक्त स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कार्यकर्ता बापट पर झपट पड़े थे। माहौल को हिंसक होते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा था और बापट को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा था।

Vidyanand Bapat Attacked Viral Video
पुणे में विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले यूट्यूबर संतोष पंडित को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार, Video वायरल

रातों-रात मशहूर हुए विद्यानंद बापट

पुणे मनपा की उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद विद्यानंद बापट रातों-रात पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गए थे। उनकी मराठी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा पर अद्भुत पकड़ और गहरे ज्ञान के कारण जनता ने उनकी जमकर तारीफ की।

विद्यानंद बापट पर हमला करने वाले ने क्या कहा?

अब एक बार फिर से विद्यानंद बापट पर हमला हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विद्यानंद बापट एक मीडिया चैनल से बात कर रहे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति आता है और उन पर हमला कर देता है। इसके बाद उन्हें वहां से किसी तरह बचाया जाता है।

विद्यानंद बापट पर हमला करने वाला शख्स कहता है कि वो नास्तिक है और गणेश भगवान के बारे में गलत बातें कर रहा है। जो गणेश उत्सव के बारे में गलत बात करेगा उसके साथ ऐसा ही होगा। शख्स कहता है कि विद्यानंद बापट मानसिक रोगी है उसे क्यों फेमस किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com