Maharashtra Top 10 News: किसान की मौत से लेकर आदित्य ठाकरे के आरोपों तक, पढ़ें राज्य की 10 बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: नांदेड में किसान की संदेहास्पद मौत, जयपुर हादसे में नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत, जंगल कटाई पर मनसे का विरोध और आदित्य ठाकरे के आरोपों समेत राज्य की बड़ी खबरें पढ़ें।
maharashtra top 10 news 24 october farmer death aaditya thackeray charges gsp26
देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की ताजा और बड़ी खबरों पर आधारित इस विशेष बुलेटिन में राज्य से जुड़े कई अहम और संवेदनशील मुद्दे सामने आए हैं। नांदेड में कर्ज वसूली के दौरान एक छोटे किसान की संदेहास्पद मौत ने सनसनी फैला दी है, वहीं जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में नासिक के तीन श्रद्धालुओं की मौत से शोक की लहर है।

इसके अलावा, नवी मुंबई फायरिंग मामले में गिरफ्तारी, सूखे के बीच रायगढ़ में पेड़ों की कटाई पर मनसे का विरोध, ठाणे में अमेज़न के एआई डाटा सेंटर पर आदित्य ठाकरे के तीखे सवाल, पुणे में त्योहारी सीजन के मद्देनजर दमकल विभाग की मुस्तैदी और बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं के दामों में उछाल जैसी राज्य की तमाम अहम और झकझोर देने वाली खबरें इस लिस्ट में शामिल हैं।

1. नांदेड में लोन रिकवरी के लिए किसान को ले गई फाइनेंस कंपनी, ऑफिस में लटका मिला शव; महज 10 हजार के लिए हत्या?

nanded farmer death finance company loan recovery murder case
क्राइम सीन और मृतक की फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक अत्यंत खौफनाक और संतापजनक मामला सामने आया है। यहां महज 8 से 10 हजार रुपये के कर्ज की वसूली के लिए 40 वर्षीय छोटे किसान चंद्रकांत दगडूजी शिंदे की एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में फंदे से लटकता हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

jaipur road accident nashik pilgrims death injured girish mahajan action
सड़क हादसे की सांकेतिक फोटो(सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिले के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नासिक जिले के पालकमंत्री और राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए राहत एवं सहायता कार्यों के लिए राजस्थान प्रशासन से समन्वय स्थापित किया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. नवी मुंबई फायरिंग मामला: पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुणे से 3 आरोपी गिरफ्तार

Navi Mumbai Firing Case 3 Accused Arreste from pune
आंबेगांव पुलिस की गिरफ्त में 3 आरोपीसोर्स: IANS

नवी मुंबई में आर्थिक लेनदेन के विवाद में एक युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने पुणे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. महाराष्ट्र में सूखे के बीच जंगल की कटाई, टोरेंट ग्रुप के 13500 करोड़ के हाइड्रो प्रोजेक्ट पर मनसे ने उठाए सवाल

MNS Raises Questions Raigad Forest Tree Felling Torrent Power Project
रायगड के जंगल में पेड़ों के कटाई के लिए जाते मजदूरसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में एक तरफ किसान सूखे की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विकास परियोजनाओं के नाम पर राज्य के प्राकृतिक संपदा और जंगलों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। राज ठाकरे की पार्टी MNS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर रायगड जिले के कर्जत तालुका से बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. पानी की बर्बादी दिखे तो तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत, छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने खोले डिजिटल शिकायत के रास्ते

Chhatrapati Sambhajinagar Water Complaint WhatsApp Number
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिकासोर्स: सोशल मीडिया

संभाजीनगर में एक ओर हजारों नागरिकों को पीने के पानी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर जलवाहिनियों में रिसाव और मरम्मत कार्यों के दौरान हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा में पानी की एक-एक बूंद की अहमियत बढ़ गई है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. छत्रपति संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण पर मनपा सख्त, अब सिर्फ नोटिस जारी करने से नहीं चलेगा काम

Sambhajinagar Illegal Hoardings Encroachment Action Plan
संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग(फोटो नवभारत)

छत्रपति संभाजीनगर में नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले कमजोर और अवैध होर्डिंग के खिलाफ महानगरपालिका प्रशासन अब सख्ती करने जा रहा है। इमारतों और मकानों पर लगे खतरनाक होर्डिंग की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. गरीबों के लिए आरक्षित घर नहीं सौंपने का आरोप, म्हाडा ने छत्रपति संभाजीनगर के बिल्डरों के खिलाफ की शिकायत

Chhatrapati Sambhajinagar Builders MHADA Housing Reservation Case
म्हाडा(सोर्स: सोशल मीडिया)

आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले परिवारों को सस्ते घर उपलब्ध कराने की सरकारी योजना की अनदेखी करना छत्रपति संभाजीनगर के 23 बिल्डरों को भारी पड़ गया है। निजी भूखंडों पर निर्माण के दौरान अनिवार्य रूप से आरक्षित रखे जाने वाले 20 प्रतिशत आवास और भूखंड म्हाडा को हस्तांतरित नहीं करने के मामले में संबंधित बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. पुणे में दिवाली पर दमकल विभाग अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; पटाखे जलाने के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Diwali security in Pune: Firefighters' leave cancelled
पुणे मनपा सोर्स- सोशल मीडिया

पुणे में दिवाली का त्योहार सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने के लिए पुणे मनपा के अग्निशमन विभाग ने नागरिकों के लिए पटाखे जलाने और उनके भंडारण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पूरा दमकल विभाग अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Wheat Prices Rise Festival Demand Flour And Semolina Rates
गेहूं बाजार(सोर्स: AI)

गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पार होने के बावजूद बाजार में इसकी कीमतों में तेजी जारी है। मंडियों में आवक घटने, रोलर फ्लोर मिलों की बढ़ती मांग और मैदा-सूजी के चालानी कारोबार के साथ निर्यात मांग बढ़ने से गेहूं के भाव मजबूत हुए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. अमेजन के AI डेटा सेंटर पर आदित्य ठाकरे का विरोध, बोले- पानी की कटौती के बीच प्रोजेक्ट को बढ़ावा क्यों?

aaditya thackeray opposes amazon ai data center thane
देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे(सोर्स: डिजाइन फोटो)

महाराष्ट्र में ठाणे शहर के बालकुम-माजीवडा परिसर में प्रस्तावित एआई और अमेज़न डाटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक विवाद गहरा गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के विधायक आदित्य ठाकरे ने ठाणे और उरण में हो रही पानी की कटौती तथा रिहाइशी इलाके में एआई डाटा सेंटर थोपे जाने को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखे हमले बोले हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com