पुणे में दिवाली पर दमकल विभाग अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; पटाखे जलाने के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Pune Diwali Fire Safety: पुणे में दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं और सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आपातकाल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए।
Diwali security in Pune: Firefighters' leave cancelled
पुणे मनपा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुणे मनपा अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द।

  • पांच साल में पटाखों से आग की 178 घटनाएं दर्ज, 2024 में सबसे ज्यादा 60 मामले।

  • खुले मैदान में पटाखे जलाएं, बच्चों पर नजर रखें और पास में पानी व कंबल रखें।

Pune Diwali Fire Safety Guidelines: पुणे में दिवाली का त्योहार सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने के लिए पुणे मनपा के अग्निशमन विभाग ने नागरिकों के लिए पटाखे जलाने और उनके भंडारण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पूरा दमकल विभाग अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनुने ने दी। दिवाली के दौरान बाजारों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में पटाखे जलाते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

कचरे के ढेर या ट्रांसफॉर्मर के पास पटाखे जलाने से बचें

विभाग के अनुसार, पटाखे केवल खुले मैदानों में ही जलाए जाने चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, संकरी गलियों, कचरे के ढेर के पास और बिजली के ट्रांसफॉर्मर अथवा डीपी के नजदीक पटाखे जलाने से बचना चाहिए। छोटे बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़े। माता-पिता की प्रत्यक्ष निगरानी में ही बच्चे पटाखे जलाएं, पटाखे जलाते समय नायलॉन के कपड़े पहनने और पटाखों को जेब में रखने से भी बचने की सलाह दी गई है।

पटाखे जलाने वाली जगह पर पानी से भरी बाल्टी और कंबल तैयार रखना जरूरी है, ताकि आग लगने या जलने की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। इस्तेमाल किए गए पटाखों को पानी में डालकर बुझाना चाहिए, अधजले पटाखों को दोबारा जलाने या उन्हें हाथ लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Diwali security in Pune: Firefighters' leave cancelled
छत्रपति संभाजीनगर में 9 साल से बंद महिला शौचालय, लाखों का निर्माण खंडहर में तब्दील; प्रशासनिक लापरवाही बेनकाब

पांच साल में आग की 178 घटनाएं

पटाखों से संबंधित आग की घटनाओं के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में 21, वर्ष 2022 में 19, वर्ष 2023 में 35, वर्ष 2024 में 60 और वर्ष 2025 में 43 घटनाएं दर्ज की गई। इस तरह पांच वर्षों में कुल 178 घटनाएं सामने आई।

वर्ष 2024 में घटनाओं की संख्या सर्वाधिक रही। आग लगने या किसी आपात स्थिति में नागरिक पुणे शहर अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष के नंबर 101, 020-26451707, 9689935558 और 9689935556 पर संपर्क कर सकते हैं।

Diwali security in Pune: Firefighters' leave cancelled
पिंपरी-चिंचवड़ में जलभराव की बड़ी वजह उजागर, 365 प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण से बढ़ा खतरा

हाथ में पटाखे जलाना हो सकता है खतरनाक

अग्निशमन विभाग ने डिब्बे, बंद बॉक्स या मटके में पटाखे रखकर जलाने को खतरनाक बताया है। पटाखे दूसरे लोगों की ओर या वाहनों के पास फेंकने से भी दुर्घटना हो सकती है। हाथ में पकड़कर पटाखे जलाने से गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। नागरिकों से इन सभी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com