नवी मुंबई फायरिंग मामला: पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुणे से 3 आरोपी गिरफ्तार

Navi Mumbai Firing News: नवी मुंबई के तलोजा में आर्थिक लेनदेन के विवाद के चलते एक युवक पर गोली चलाकर हत्या की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुणे के दत्तनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Navi Mumbai Firing Case 3 Accused Arreste from pune
आंबेगांव पुलिस की गिरफ्त में 3 आरोपीसोर्स: IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तलोजा फेज-2 में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर फायरिंग।

  • नवी मुंबई में फायरिंग की वारदात के बाद पुणे भागे आरोपी।

  • तीन आरोपी रुद्र बारवकर, अनिकेत नरवडे और सौरभ चौधरी पुणे से गिरफ्तार।

Navi Mumbai firing Case 3 Accused Arrested: नवी मुंबई में आर्थिक लेनदेन के विवाद में एक युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने पुणे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रुद्र दादासाहेब बारवकर (19), अनिकेत प्रताप नरवडे (19) और सौरभ गोरख चौधरी (24) के रूप में हुई है। बारवकर और चौधरी पुणे के कात्रज स्थित संतोषनगर के निवासी हैं, जबकि अनिकेत प्रताप नरवडे पुणे जिले के शिरूर तालुका के खंडाले गांव का रहने वाला है।

तीनों आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस ने कस्टडी में लिया

पुणे पुलिस ने तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, मामले से संबंधित आगे की विधिवत कार्रवाई और जांच जारी है।

Navi Mumbai Firing Case 3 Accused Arreste from pune
मुंबई के माहिम से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, रैपिडो राइडर की आड़ में फैला रहा था कट्टरपंथी विचारधारा

नवीं मुंबई के तलोजा हुई थी फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के तलोजा में आर्थिक लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति पर पिस्तौल से फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पुणे जिले से गिरफ्तार किया है। आंबेगांव पुलिस की जांच टीम ने दत्तनगर इलाके में जाल बिछाकर तीनों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात करीब 1.17 बजे नवी मुंबई के तलोजा फेज-2 में शिवाजी चौक के पास मारवा बिल्डिंग के नीचे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच आर्थिक लेनदेन काे लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने शुक्रवार रात खूनी रूप ले लिया।

Navi Mumbai Firing Case 3 Accused Arreste from pune
महाराष्ट्र में सूखे के बीच जंगल की कटाई, टोरेंट ग्रुप के 13500 करोड़ के हाइड्रो प्रोजेक्ट पर मनसे ने उठाए सवाल

पहले की मारपीट फिर चलाई गोली

आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता के साथ जमकर मारपीट की और उसके बाद पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। इस घातक हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों पर उसे जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है।

इस मामले में नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में शनिवार को भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, मामले की जांच के दौरान आंबेगांव पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी धनाजी धोत्रे और सचिन गाडे को सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी पुणे के दत्तनगर इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और तीनों को हिरासत में ले लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com