Maharashtra Top 10 News: प्रोफेसर डूला की छुट्टी से लेकर राज ठाकरे के बयान तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजा गया, CM फडणवीस का सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और मानहानि केस में ठाकरे व शिंदे बरी।
maharashtra top 10 news 23 september iit bombay row raj thackeray statement
प्रोफेसर डूला और राज ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Today: राज्य के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर केंद्रित हैं। आईआईटी बॉम्बे सुसाइड मामले में घिरे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजे जाने और उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन से हड़कंप मचा है। इस घटना पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा व्यवस्था और जातिगत राजनीति को कटघरे में खड़ा किया है।

दूसरी ओर, राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली है, जहाँ सीएम देवेंद्र फडणवीस और मंत्री गिरीश महाजन ने धरातल पर उतरकर किसानों का हाल जाना। इसके अलावा मानहानि केस में उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे को राहत मिलने, भोंदूबाबा अशोक खरात पर कार्रवाई और भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति जैसी प्रमुख खबरें शामिल हैं।

1. IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला छुट्टी पर भेजे गए, 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित

IIT Bombay Professor Suryanarayana Doolla Sent On Leave
IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूलासोर्स: सोशल मीडिया

आईआईटी बॉम्बे के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. CM फडणवीस ने लातूर-धाराशिव जिले के सूखा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, किसानों से बात कर जाने हालात

CM Devendra Fadnavis inspected areas affected by drought-like situation in Dharashiv district
धाराशिव जिले के कराजखेड़ा में सूखा प्रभावित खेतों का जायजा लेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की कमी और सूखे जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इस गंभीर संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लातूर और धाराशिव जिले के सूखा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं व दर्द को समझा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस पर राज ठाकरे का बड़ा हमला: शिक्षा व्यवस्था और जातिगत राजनीति को ठहराया कसूरवार

Raj Thackeray On IIT Bombay Student Case Caste Politics
राज ठाकरे, IIT बॉम्बेसोर्स: सोशल मीडिया

IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। राज ठाकरे ने छात्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक असंवेदनशीलता और शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती जातिगत राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. Ashok Kharat Case: भोंदूबाबा अशोक खरात की कस्टडी बढ़ी, पत्नी कल्पना खरात को मिली सशर्त जमानत

Ashok Kharat Custody Extended Kalpana Kharat Gets Conditional Bail
अशोक खरात व कल्पना खरातसोर्स: सोशल मीडिया

अंधविश्वास, धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं से दुष्कर्म और करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले नासिक के चर्चित भोंदूबाबा अशोक खरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अदालत ने अशोक खरात की न्यायिक हिरासत की अवधि और बढ़ा दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई अब 30 सितंबर 2026 को तय की गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. दौरा छोड़ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर चढ़े पालकमंत्री गिरीश महाजन, केबिन में फंसे घायलों को खुद निकाला बाहर

nashik guardian minister girish mahajan rescues injured in truck accident
गिरीश महाजन नासिक हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)

सूखे जैसी स्थिति का जायजा लेने नासिक जिले के दौरे पर निकले पालकमंत्री तथा जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन के काफिले के सामने पिंपलगांव क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच भीषण हादसा हो गया। हादसे में ट्रक में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही महाजन ने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और सीधे घटनास्थल पर पहुंच गए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. वर्धा में सरपंच पदों के आरक्षण का ड्रॉ;नामाप्र और सामान्य वर्ग के लिए सीटें तय;महिलाओ के लिए भी 50% हिस्सेदारी

Wardha Gram Panchayat Sarpanch Election
वर्धा में आज सरपंच आरक्षण का ड्रॉसोर्स: सोशल मीडिया

वर्धा जिले में ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 23 सितंबर को तहसील मुख्यालयों पर होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, नामाप्र और सामान्य वर्ग के पदों के साथ महिलाओं के लिए भी आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में ड्रॉ की जरूरत होगी, वहां सदस्यों और नागरिकों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. महाराष्ट्र में BJP को मजबूत करेंगे बैजयंत जय पांडा, नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का हुआ ऐलान

maharashtra bjp new incharge baijayant panda co incharge list
नितिन नबीन और बैजयंत पांडा(सोर्स: सोशल मीडिया)

राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण महाराष्ट्र राज्य के लिए भाजपा ने अनुभवी नेताओं की एक सशक्त टीम तैनात की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. भंडारा में हाईवे पार करते समय ट्रक ने मादा बाघ को कुचला, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

Bhandara Lakhani Tiger Accident Forest Department
भंडारा में ट्रक ने मादा बाघ को कुचलासोर्स:फोटो नवभारत

भंडारा जिले की लाखनी तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सड़क पार कर रही पट्टेदार मादा बाघ को टक्कर मार दी। हादसे में बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. नांदेड में 16.37 Cr के 280 सरकारी चेक निजी खातों में ट्रांसफर;किनवट आदिवासी विकास कार्यालय में घोटाले पर FIR

Nanded Kinwat Tribal Development inancial Irregularities
आदिवासी निधि में 16.37 करोड़ की सेंधसोर्स: सोशल मीडिया

नांदेड के किनवट स्थित एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय में 16.37 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 280 सरकारी चेक बिना आधिकारिक मंजूरी के क्लियर कर निजी व्यक्तियों, व्यापारियों और गैर-सरकारी संस्थाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. वसंत डावखरे मानहानि मामला: 17 साल बाद कल्याण कोर्ट का बड़ा फैसला, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे बरी

Eknath Shinde and Uddhav Thackeray Acquitted in Vasant Davkhare Defamation Case
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे व वसंत डावखरेसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के चर्चित कानूनी विवाद में कल्याण सत्र न्यायालय ने बुधवार को ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। पूर्व विधान परिषद उपसभापति और दिवंगत एनसीपी नेता वसंत डावखरे से जुड़े मानहानि के एक मामले में अदालत ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे सहित सभी पांचों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com