महाराष्ट्र में BJP को मजबूत करेंगे बैजयंत जय पांडा, नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का हुआ ऐलान

BJP Maharashtra Prabhari: बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए नई टीम का ऐलान किया। बैजयंत जय पांडा बने प्रदेश प्रभारी, वहीं अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।
maharashtra bjp new incharge baijayant panda co incharge list
नितिन नबीन और बैजयंत पांडा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra BJP New Incharge: भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए प्रदेश प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नई संगठनात्मक नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। पार्टी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को कमान

राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण महाराष्ट्र राज्य के लिए भाजपा ने अनुभवी नेताओं की एक सशक्त टीम तैनात की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, राज्य में संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए तीन नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र के सह-प्रभारी इस प्रकार हैं।

  • अमित मालवीय

  • सदानंद शेट तानावडे

  • कमलजीत सहरावत

maharashtra bjp new incharge baijayant panda co incharge list
BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

देश के अन्य प्रमुख राज्यों के लिए नई नियुक्तियां

नितिन नबीन द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के अन्य प्रमुख राज्यों के प्रभारी भी घोषित किए गए हैं।

  • उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

  • बिहार व कर्नाटक: हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता बिहार के सह-प्रभारी बने हैं।

  • छत्तीसगढ़ व हरियाणा: स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का दायित्व सौंपा गया है।

  • तमिलनाडु व उत्तराखंड: राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।

  • राजस्थान: संजय भाटिया को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • दिल्ली: डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है।

  • गुजरात व असम: तरुण चुग को गुजरात तथा मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है।

  • पंजाब व जम्मू-कश्मीर: डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश: कांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सक्रिय तथा मजबूत होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com