Maharashtra Top 10 News: MLC चुनाव से लेकर तुषार गांधी के तंज तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: राज्य में MLC चुनाव, किसान कर्जमाफी योजना की नई सूची से लेकर तुषार गांधी के तीखे राजनीतिक तंज और तमाम मुख्य हलचल की पूरी जानकारी पढ़ें।
maharashtra top 10 news 23 october farmer loan waiver tushar gandhi
किसान और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल और आम जनता से जुड़ी खबरों का यह बुलेटिन राज्य के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को समेटे हुए है। इसमें सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने के महत्वपूर्ण निर्णय को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

इसके साथ ही, राज्य की समकालीन राजनीतिक बयानबाजी, प्रशासनिक फेरबदल और सामाजिक मुद्दों पर तुषार गांधी जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों द्वारा किए गए तीखे कटाक्ष व प्रतिक्रियाओं को भी इसमें शामिल किया गया है, जो महाराष्ट्र की गर्माती राजनीति का सटीक आईना पेश करते हैं।

1. महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी की चौथी सूची जारी, एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट वाले 1,15,697 किसानों के नाम शामिल

Kisan Karjmafi 4th List
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी की चौथी सूची जारीप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र सरकार ने सूखे के बीच किसानों को बड़ी राहत दी है। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में आधार ऑथेंटिकेशन के लिए 1 लाख 15 हजार 697 पात्र किसानों की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. पुणे MLC चुनाव में स्पाई कैमरा पेन से वोटिंग रिकॉर्ड कराने का आरोप, सुप्रिया सुले का बीजेपी पर बड़ा हमला

Supriya Sule On Spy Camera Pen Allegations
सुप्रिया सुलेसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर हो रहे द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुले का दावा है कि पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान स्पाई कैमरे वाले पेन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: 282 अग्निवीर बने पुलिस कांस्टेबल, CM फडणवीस ने किया नियुक्ति का ऐलान

Devendra Fadnavis Maharashtra Agniveer Police Constable Appointment
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया

देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने के लिए किए गए वादे को अब धरातल पर उतार दिया गया है। जरूरी नियमों और नीतिगत बदलावों को पूरा करने के बाद, सरकार ने राज्य के निवासी 282 पूर्व नौसैनिक अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. मुंबई को कचरा मुक्त करने के लिए BMC का एक्शन प्लान: GVPs पर CCTV से नजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्त निर्देश

BMC Action Plan On Clean Mumbai
बीएमसी की बैठक में मौजूद अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा व अन्य अधिकारीसोर्स: एक्स/@mybmc

मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसे लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करने और वित्तीय राजधानी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए BMC प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. कमल निशान वाला गमछा पहनकर वोट डालने पहुंचे BJP उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े, वायरल VIDEO पर मचा भारी हंगामा

bjp candidate kaustubh gawade lotus symbol scarf voting controversy
कौस्तुभ गावड़े(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पुणे शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. कैब से उतरकर जाने लगी TCS कर्मचारी, किराया मांगने पर ड्राइवर पर लगाया हरासमेंट का आरोप, पुणे का VIDEO वायरल

pune tcs employee rapido driver fare dispute viral video
कैब ड्राइवर के साथ बहस करती महिला(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, एक महिला अपनी डेस्टिनेशन पर उतरते ही बिना किराया दिए आगे चलने लगी। जब रैपिडो कैब ड्राइवर ने उससे अपनी सेवा का किराया मांगा, तो महिला ने पैसे देने के बजाय उल्टे ड्राइवर को ही झूठे मुकदमों और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी दे डाली।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. सुनेत्रा पवार की बढ़ीं मुश्किलें! मुंढवा जमीन घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री के दो OSD को EOW ने थमाया नोटिस

sunetra pawar osd eow notice mundhwa land scam
सुनेत्रा पवार(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के बहुचर्चित और करोड़ों रुपये के मुंढवा जमीन घोटाला मामले में राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच कर रही पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के दो बेहद करीबी OSD विकास पाटिल और राम चौबे को नोटिस जारी कर दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. 500 करोड़ रुपये के दावे वाले ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, नागपुर में बोले CM देवेंद्र फडणवीस

devendra fadnavis manoj jarange 500 crore audio clip
देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ऑडियो क्लिप के पूरे राजनीतिक विवाद पर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया। फडणवीस महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचे थे।

नागपुर में अपना मतदान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मीडिया के सामने यह पूरी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा सार्वजनिक किए गए ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिसमें यह दावा किया गया है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के माध्यम से जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए गए थे।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. Mumbai Train Mega Block: रेलवे ब्लॉक से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, कसारा लोकल टिटवाला तक ही चलेगी

Mumbai Railway Block Local And Express Trains Affected
मुंबई रेलवे ब्लॉक(सोर्स: सोेशल मीडिया)

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-कसारा तीसरी रेल लाइन के कार्य के तहत 110 केवी विद्युत टावरों को स्थानांतरित करने के लिए आसनगांव और आटगांव के बीच विशेष ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

tushar gandhi birthday wishes to home minister amit shah
अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)

सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक तुषार गांधी ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अनोखे और तीखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तुषार गांधी का यह बधाई संदेश किसी सामान्य शुभकामना संदेश जैसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि इसमें एक तीखा तंज छिपा हुआ है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com