मुंबई को कचरा मुक्त करने के लिए BMC का एक्शन प्लान: GVPs पर CCTV से नजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्त निर्देश

BMC Clean Mumbai Campaign: बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद BMC एक्शन मोड में है। अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने साफ-सफाई, CCTV निगरानी और C&D कचरा प्रबंधन में सुधार के कड़े निर्देश दिए।
BMC Action Plan On Clean Mumbai
बीएमसी की बैठक में मौजूद अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा व अन्य अधिकारीसोर्स: एक्स/@mybmc
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद मुंबई को कचरा मुक्त करने के लिए BMC का एक्शन प्लान तैयार।

  • गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स की मैपिंग कर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

  • मुंबई की सड़कों और वार्ड स्तर पर साफ-सफाई में सुधार के निर्देश।

  • BMC अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने दिए निर्देश।

BMC Action Plan On Clean Mumbai: मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसे लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करने और वित्तीय राजधानी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए BMC प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है।

मुंबई की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने और कचरा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए BMC ने एक व्यापक और प्रभावी एक्शन प्लान तैयार किया है। इस रणनीति के तहत अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में धरातल पर जल्द से जल्द सुधार दिखाई देने चाहिए।

कचरा प्रबंधन प्रणाली को वार्ड स्तर पर लागू करने का निर्देश

वर्ली स्थित BMC कमांड सेंटर में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विपिन शर्मा ने कहा कि कचरा इकट्ठा करने और उसे ढोने के लिए जो प्रभावी प्रणाली बनाई गई है, उसका क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे। इस प्रणाली को हर प्रशासनिक वार्ड स्तर पर उतनी ही मुस्तैदी और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाली टीमों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी वार्ड में कचरा उठान में ढिलाई न हो।

गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स की मैपिंग

मुंबई में सफाई व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक उन स्थानों को चिन्हित करना है, जहां बार-बार अवैध रूप से कचरा फेंका या जमा किया जाता है। डॉ. शर्मा ने निर्देश दिया कि शहर के ऐसे सभी गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVPs) की तुरंत पहचान की जाए और उनकी डिजिटल मैपिंग की जाए।

BMC Action Plan On Clean Mumbai
मुंबई में ट्रैफिक का झंझट खत्म! CM फडणवीस ने किया 3 नए फ्लाईओवरों का उद्घाटन, अब 60 मिनट में नापेंगे पूरा शहर

कचरा फेंकने वालों पर लगाम लगाने CCTV से निगरानी

इन संवेदनशील स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर लगाम लगाने के लिए CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे नियमित निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, संबंधित वार्ड कार्यालयों को आदेश दिए गए हैं कि वे इन स्थानों पर कचरा जमा होने के मूल कारणों का विस्तृत विश्लेषण करें, ताकि इसका कोई स्थायी और दीर्घकालिक समाधान निकाला जा सके।

निर्माण कचरा (C&D) और सार्वजनिक शौचालयों पर विशेष ध्यान

बैठक के दौरान निर्माण एवं विध्वंस (C&D) से निकलने वाले मलबे और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि C&D कचरे के अवैध डंपिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही, आम जनता और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए गए।

BMC Action Plan On Clean Mumbai
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: 282 अग्निवीर बने पुलिस कांस्टेबल, CM फडणवीस ने किया नियुक्ति का ऐलान

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बता दें कि शुक्रवार को वर्ली स्थित BMC कमांड सेंटर में डॉ. विपिन शर्मा की अध्यक्षता में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) विभाग की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप नगर आयुक्त (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) किरण दिघावकर के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त, विभिन्न जोन के उप आयुक्त, सभी प्रशासनिक वार्डों के सहायक आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com