कैब से उतरकर जाने लगी TCS कर्मचारी, किराया मांगने पर ड्राइवर पर लगाया हरासमेंट का आरोप, पुणे का VIDEO वायरल

Cab Driver Fare Dispute Pune: पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां TCS की एक महिला कर्मचारी ने रैपिडो कैब का किराया मांगने पर ड्राइवर पर उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया।
pune tcs employee rapido driver fare dispute viral video
कैब ड्राइवर के साथ बहस करती महिला(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में TCS महिला कर्मचारी ने रैपिडो ड्राइवर द्वारा किराया मांगने पर विवाद किया।

  • पैसे देने के बजाय महिला ने ड्राइवर को झूठे मामलों और उत्पीड़न की धमकी दी।

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई।

TCS Woman Threatens Cab Driver: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, एक महिला अपनी डेस्टिनेशन पर उतरते ही बिना किराया दिए आगे चलने लगी।

जब रैपिडो कैब ड्राइवर ने उससे अपनी सेवा का किराया मांगा, तो महिला ने पैसे देने के बजाय उल्टे ड्राइवर को ही झूठे मुकदमों और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी दे डाली। इस पूरी घटना के दौरान महिला के गले में TCS का आईडी कार्ड लटका हुआ दिखाई दे रहा है।

गीग वर्कर्स और ड्राइवरों के अधिकारों पर छिड़ी बहस

इस घटनाक्रम के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गीग वर्कर्स के साथ होने वाले अन्यायपूर्ण बर्ताव को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। दिन-रात कड़ी मेहनत करके ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाने वाले ड्राइवरों के साथ इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर आम जनता काफी आक्रोशित है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाने वाले पुरुषों के साथ इस प्रकार का अनुचित व्यवहार करना जायज है?

pune tcs employee rapido driver fare dispute viral video
कमल निशान वाला गमछा पहनकर वोट डालने पहुंचे BJP उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े, वायरल VIDEO पर मचा भारी हंगामा

नेटिजन्स ने कंपनी से की काउंसलिंग की मांग

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नेटिजन्स ने संबंधित आईटी कंपनी TCS और टाटा ग्रुप को सोशल मीडिया पर टैग किया है। लोगों का कहना है कि कॉर्पोरेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों को पेशेवर नैतिकता, संवेदनशीलता और सही व्यवहार की ट्रेनिंग देनी चाहिए। यूजर्स ने कहा कि किसी को भी अपनी पद-प्रतिष्ठा या जेंडर कार्ड का गलत फायदा उठाकर बेकसूर लोगों को धमकाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

pune tcs employee rapido driver fare dispute viral video
पुणे MLC चुनाव में स्पाई कैमरा पेन से वोटिंग रिकॉर्ड कराने का आरोप, सुप्रिया सुले का बीजेपी पर बड़ा हमला

गौरतलब है कि वायरल वीडियो के आधार पर ही यह पूरा दावा और क्लेम किया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रसारित हो रहा है, लेकिन नवभारत इस वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com