Mumbai Train Mega Block: रेलवे ब्लॉक से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, कसारा लोकल टिटवाला तक ही चलेगी

Mumbai Railway Block October 2026: मध्य रेलवे पर आसनगांव-आटगांव के बीच तीन रातों तक ब्लॉक रहेगा, जबकि पश्चिम रेलवे पर 24-25 अक्टूबर की रात जंबो ब्लॉक होगा। लोकल और कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
Mumbai Railway Block Local And Express Trains Affected
मुंबई रेलवे ब्लॉक(सोर्स: सोेशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 22/23 से 24/25 अक्टूबर तक रात 2:10 से 3:55 बजे ब्लॉक; सीएसएमटी से रात 12:08 बजे की कसारा लोकल टिटवाला तक चलेगी।

  • कुछ ट्रेनों के गंतव्य पर लगभग 1 घंटा 50 मिनट तक देरी की संभावना है।

  • 24/25 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:30 से सुबह 4:30 बजे तक सांताक्रुज़-गोरेगांव के बीच फास्ट लाइन की ट्रेनें स्लो लाइन पर चलेंगी।

Mumbai Railway Block Local And Express Trains Affected: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-कसारा तीसरी रेल लाइन के कार्य के तहत 110 केवी विद्युत टावरों को स्थानांतरित करने के लिए आसनगांव और आटगांव के बीच विशेष ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा।

यह ब्लॉक 22/23 अक्टूबर से 24/25 अक्टूबर 2026 तक लगातार तीन रातों में सुबह 2:10 से 3:55 बजे तक संचालित होगा। विशेष ब्लॉक, लोकल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।

लोकल शॉर्ट टर्मिनेट

ब्लॉक के कारण CSMT से रात 12:08 बजे रवाना होने वाली कसारा लोकल को टिटवाला स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, CSMT-नागपुर स्पेशल सहित कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें रास्ते में नियंत्रित की जाएंगी।

बलिया-दादर और गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के गंतव्य पर करीब 1 घंटा 50 मिनट, जबकि शालीमार-एलटीटी और हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस के पहुंचने में लगभग 1 घंटा 35 मिनट से 1 घंटा 50 मिनट तक की देरी हो सकती है।

इसके अलावा भुसावल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को भी परिचालन की स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। कुछ अन्य ट्रेनों के एक साथ पहुंचने के कारण भी देरी होने की संभावना है।

Mumbai Railway Block Local And Express Trains Affected
FDA का छापा: छत्रपति संभाजीनगर में गंदगी के बीच बन रही थी हल्दी, 13 लाख रुपये की 4,348 Kg पाउडर जब्त

पश्चिम रेलवे पर रविवार को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं

24/25 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि को सांताक्रुज़ एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक होगा। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रैक, सिग्नलिंग एवं ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव कार्य हेतु शनिवार/रविवार अर्थात 24/25 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सांताक्रुज़ एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर रात 12.30 बजे से 4.30 बजे तक 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान सांताक्रुज़ एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच सभी फास्ट लाइन की ट्रेनों को स्लो लाइन पर परिचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी।

Mumbai Railway Block Local And Express Trains Affected
महाराष्ट्र के NSS टीम का नेतृत्व करेंगे प्रा. जीवन विचारे, ठाणे SST कॉलेज के रुद्र सूर्यवंशी भी चयनित

प्रभावित उपनगरीय ट्रेनों की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी। मुंबई के रेलवे यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और संभावित देरी को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com