Maharashtra Top 10 News: CM फडणवीस के विपक्ष पर हमले से कैसा हराया वाली सहर शेख तक, महाराष्ट्र की आज की खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: सीएम फडणवीस का विपक्ष पर वार, मालेगांव सुपारी घोटाले में सस्पेंशन, पुणे में आईटी इंजीनियर की खुदकुशी और कैसा हराया वाली सहर शेख आज महाराष्ट्र में सूर्खियों में रही।
Maharashtra Top 10 News 16 October
महाराष्ट्र से आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 16 October: आज महाराष्ट्र में राजनीति, प्रशासनिक कार्रवाई और अपराध से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। दूसरी ओर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने नासिक सुपारी घोटाले में पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मनपा चुनाव के समय कैया हराया वाले बयान से चर्चा में आई मुंब्रा की AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिवसेवा को अखिल भारतीय केबल सेना में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने की खबर में चर्चा का विषय बनी रही। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की 10 सबसे बड़ी और अहम खबरें विस्तार से।

1. आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Devendra Fadnavis on Prashant Bhushan Regime Change Statement
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के विवादित रिजीम चेंज वाले बयान के बाद विपक्ष का छिपा हुआ सच आखिरकार जनता के सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर प्रशांत भूषण का एक वीडियो क्लिप शेयर कर विपक्ष पर निशाना साधा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. तुकाराम मुंडे ने अपने ही 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड, मालेगांव में 10 करोड़ के सुपारी घोटाले में FDA का एक्शन

Narhari Zirwal Tukaram Munde suspends 5 FDA officers
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल व FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढेसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक जिले के मालेगांव सुपारी घोटाले में राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के मंत्री नरहरि झिरवल और सख्त छवि वाले आयुक्त तुकाराम मुंडे ने विभाग के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. पुणे में 22 वर्षीय IT इंजीनियर ने की आत्महत्या, ड्रग्स के मामले में फंसाने की दी जा रही थी धमकी

Pune IT Engineer Shikhar Saxena Suicide Case
IT इंजीनियर शिखर सक्सेना के पिता बेटे का फोटाे दिखाते हुएसोर्स: सोशल मीडिया

पुणे में साइबर ठगों की वजह से एक 22 वर्षीय आईटी इंजीनियर की जान चली गई। साइबर ठगों और धमकियों से डरकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिखर सक्सेना के रूप में हुई है, जिसने महज तीन महीने पहले ही पुणे की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी एक्सेंचर में बतौर टेक्नीशियन अपने करियर की शुरुआत की थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. शराब की बोतल, चकना और खाने की प्लेटें! YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Pimpri Chinchwad YCM Hospital Liquor Party Viral Video
पिंपरी चिंचवड़ के YMC अस्पताल में शराब पार्टी के दृश्यसोर्स: सोशल मीडिया

पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) द्वारा संचालित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCM) अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के अंदर कथित तौर पर शराब पार्टी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि YMC अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में शराब की बोतलें, तैयार ड्रिंक्स, स्नैक्स और खाने की प्लेटें थी और जिम्मेदार अधिकारी सोफे पर आराम फरमा रहा था।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. ‘कैसा हराया...’ वाली AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिवसेना में शामिल?

AIMIM Corporator Sahar Sheikh Father Yunus Sheikh shiv sena appointment
यूनुस शेख को अखिल भारतीय केबल सेना के कलवा-मुंब्रा डिवीजन के अध्यक्ष का नियुक्त पत्र सौंपते प्रतिनिधिसोर्स: सोशल मीडिया

‘कैसा हराया...’ बयान देने वाली AIMIM की चर्चित नगरसेविका सहर शेख के पिता यूनुस शेख को लेकर ठाणे जिले के मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा में नया राजनीति विवाद खड़ा हो गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े एक संगठन ने यूनुस शेख को कलवा-मुंब्रा केबल सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. जलगांव सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Jalgaon Road Accident CCTV Video
जलगांव सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेजसोर्स: सोशल मीडिया

जलगांव जिले में एक बेकाबू ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जलगांव के जामनेर तालुका के मालदाभाड़ी के पास हुआ। मृतक परिवार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची तांडा गांव के निवासी था।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. सिर्फ एक गाली पर ले ली जान! युवक की गला घोंटकर की हत्या, फिर सबूत मिटाने कुएं में फेंका शव

Daund Dalimb Murder Case
यवत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय लेचरूडसोर्स: IANS

पुणे जिले के दौंड तालुका के डालिंब गांव में मामूली सी बात पर उपजे विवाद के चलते एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के हाथ-पैर लोहे के तार से बांध दिए और उसमें भारी पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके। पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. मुंबई में अक्टूबर की भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 38.2 डिग्री के पार, 11 वर्षों में सबसे गर्म दिन दर्ज

Intense October heat in Mumbai breaks records: Mercury crosses 38.2 degrees
मुंबई भीषण गर्मी, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मुंबई में तापमान ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को चुनौती दी है। मुंबई में उमस के साथ तेज गर्मी महसूस की जा रही है। उपनगर सांताक्रुज में 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. मुंबई एमएमआर पर पानी की किल्लत का खतरा ! जलापूर्ति में 10 से 15% कटौती की तैयारी

mumbai mmr water cut 15 percent stem shutdown
मुंबई पानी कटौती(सोर्सः सोशल मीडिया)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ नवी मुंबई के साथ ठाणे व अन्य शहरों में जलापूर्ति में कटौती का निर्णय लिया गया है। विभिन्न शहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जलापूर्ति में 10 से 15 प्रतिशत तक कटौती के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के जल संसाधन विभाग, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) और STEM सहित विभिन्न जलापूर्ति संस्थाओं ने जल नियोजन की योजना बनाई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. महाराष्ट्र को उड़ान योजना की सौगात, अमरावती-पुणे और सोलापुर-मुंबई के बीच जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं

Maharashtra receives the gift of the UDAN scheme
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में हवाई नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संशोधित उड़ान योजना के तहत सोलापुर-मुंबई और अमरावती-पुणे हवाई मार्गों का चयन किया गया है। इन मार्गों पर दोनों दिशाओं में विमान सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com