Maharashtra Top 10 News: 40 नए तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को ₹5000, जानिए महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में राज्य के 40 और तालुकों में सूखा घोषित किया गया। मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले किसानों के खातों में 5000 रुपये अग्रिम राहत भेजने का ऐलान किया है।
Maharashtra Top 10 News 14 October
महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 14 October: महाराष्ट्र में आज कैबिनेट बैठक, SIR का विरोध, धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस की तैयारी और महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा पर किसानों को आंदोलन सूर्खियों में रहा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 40 और तालुकों में सूखा घोषित कर दिया है। वहीं किसानों को दिवाली से पहले 5000-5000 रुपए देने का ऐलान किया। वहीं दूसरी ओर FDA ने छत्रपति संभाजीनगर में झेप्टो लिमिटेड के खाद्य लाइसेंस को तत्काल निलंबित कर दिया है। CJP नेताओं को न्यायिक हिरासत में लिए जाने को लेकर आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें।

1. महाराष्ट्र की 40 और तालुकाओं में सूखा घोषित: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹5000

devendra fadnavis cabinet decision
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार व अन्यसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 40 और तालुकाओं में सूखा घोषित कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित तालुकों की कुल संख्या बढ़कर 305 हो गई है। साथ ही सीएम फडणवीस ने ऐलान किया कि किसानों के खातों में दिवाली से पहले ₹5,000 की अग्रिम राहत राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. महाराष्ट्र कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: PM मोदी के सम्मान में प्रस्ताव पास

Maharashtra Cabinet Decisions PM Modi Motion of Congratulations
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार व पीएम नरेंद्र मोदीडिजाइन फोटो

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अध्यक्षता में बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं दूसरी ओर राज्य की भूमि राजस्व नीति में सुधार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी दी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगा लंबा जाम

Kolhapur Karnataka Border Farmers Protest
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर धरना प्रदर्शन करते किसानसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर किसानों के प्रदर्शन के कारण मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात बाधित हो गया है। मंगलवार सुबह से जारी इस आंदोलन के चलते महाराष्ट्र के कोल्हापुर सहित अन्य क्षेत्रों से कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पुलिस ने यात्रियों को इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. अक्टूबर में गर्मी ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नासिक में पारा 35.7°C के पार

Nashik October Heat Record
नासिक में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और बढ़ता तापमानसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक में अक्टूबर की शुरुआत में ही गर्मी ने पिछले दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार आठ दिनों तक पारा 35 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहने और रात का तापमान भी बढ़ने से नागरिक परेशान हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. छत्रपति संभाजीनगर में Zepto के गोदाम का लाइसेंस निलंबित

Zepto Warehouse License Suspended In Chhatrapati Sambhajinagar
ज़ेप्टो वेयरहाउस(सोर्स: AI)

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने छत्रपति संभाजीनगर में झेप्टो लिमिटेड के खाद्य लाइसेंस को तत्काल निलंबित कर दिया है। कांचनवाड़ी, पैठण मार्ग स्थित कंपनी के गोदाम में खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी. पी. सुरसे ने 7 अक्टूबर 2026 को गोदाम का अचानक निरीक्षण किया था। जांच में केंद्र को 72 में से केवल 24 अंक यानी 34 प्रतिशत मिले।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, नागपुर से समस्तीपुर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Diwali Chhath Special Trains 2026
नागपुर से समस्तीपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनसोर्स- AI

दिवाली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल नागपुर मंडल द्वारा नागपुर से समस्तीपुर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोंडा जंक्शन, छपरा और मुजफ्फरपुर जंक्शन होते हुए, समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। इससे नागपुर से समस्तीपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर चल रही हैं ये 8 बड़ी गलतफहमियां? CM देवेंद्र फडणवीस ने दूर किए भ्रम

Devendra Fadnavis SIR Process Truth
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, SIR को लेकर सोशल मीडिया पोस्टसोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर नागरिकों के मन में बनी तरह-तरह की गलतफहमियों और भ्रम की स्थिति पर दूर करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक विस्तृत पोस्ट करते हुए भ्रांतियों को दूर किया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि SIR का मकसद किसी योग्य नागरिक का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि लिस्ट को पूरी तरह अपडेट करना है। यदि किसी का नाम गलती से कट भी जाता है, तो उसे सुधारने का पूरा मौका दिया जाता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे 

Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया

कॉकराेच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली के जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने की कोशिश के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मौजूदा शासन और देशभक्त युवा भारतीयों के बीच संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक लोकतंत्र की बहाली नहीं हो जाती।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस: दीक्षाभूमि पर श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था

NMC Commissioner Dr. Vipin Itankar
दीक्षाभूमि परिसर का डॉ. विपिन इटनकर ने किया निरीक्षणसोर्स- सोशल मीडिया

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर नागपुर मनपा द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयुक्त डॉ. इटनकर ने मंगलवार को दीक्षाभूमि परिसर का दौरा किया। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने 20 अक्टूबर को होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मुख्य समारोह तथा अन्य दिनों में भी दीक्षाभूमि पर आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए नागरी सुविधाओं और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूरे दीक्षाभूमि परिसर में स्वच्छता सहित सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. मुंबई की मनोरी खारा पानी शुद्धिकरण परियोजना के खिलाफ मछुआरों का हल्लाबोल

Fishermen's outrage against the Manori saline water purification project
मनोरी खारा पानी शुद्धिकरण परियोजना, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

मुंबई की मनोरी खारा पानी शुद्धिकरण परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। अखिल महाराष्ट्र मछुआरा एक्शन कमेटी और अन्य संगठनों ने परियोजना को रद्द करने की मांग करते हुए 19 अक्टूबर को बांद्रा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जनआक्रोश मोर्चा निकालने की घोषणा की है। संगठनों ने विरोध के तहत मनोरी और गोराई क्षेत्र बंद रखने का भी ऐलान किया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com