दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, नागपुर से समस्तीपुर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Nagpur Samastipur Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेल नागपुर मंडल ने नागपुर-समस्तीपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जानिए रूट और समय-सारणी।
Diwali Chhath Special Trains 2026
त्योहार पर स्पेशल ट्रेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर से समस्तीपुर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा।

  • ट्रेन संख्या 01207 नागपुर से समस्तीपुर के लिए प्रस्तावित है।

  • वापसी में ट्रेन संख्या 01208 समस्तीपुर से नागपुर आएगी।

  • रूट में इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोरखपुर, छपरा और मुजफ्फरपुर जैसे स्टेशन शामिल हैं।

Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल नागपुर मंडल द्वारा नागपुर से समस्तीपुर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोंडा जंक्शन, छपरा और मुजफ्फरपुर जंक्शन होते हुए, समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। इससे नागपुर से समस्तीपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के वर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) श्री सुमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में ट्रेन संख्या 01207 नागपुर से समस्तीपुर के लिए त्योहार स्पेशल का परिचालन 21 अक्टुबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जायेगा।

वहीं समस्तीपुर से नागपुर आने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01208 जो कि 22 अक्टुबर से 12 नवंबर 2026प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

नागपुर से समस्तीपुर के लिए ट्रेन रुट

त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01207 नागपुर स्टेशन से समस्तीपुर के लिए सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करगी। यह इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल अगले दिन सुबह 4:45 बजे, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर दोपहर 1:30 बजे गुजरेगी।,

इसके बाद देवरिया सदर दोपहर 2:30 बजे , मैरवा,  सीवान, एकमा, छपरा शाम 6:05 बजे, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, होते हुए समस्तीपुर जंक्शन रात 11:45 बजे पहुंचेगी।

समस्तीपुर से नागपुर के लिए ट्रेन

त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01208 समस्तीपुर स्टेशन से नागपुर के लिए 23 अक्टुबर सुबह 3:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो कि मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, मैरवा से 9:10 बजे गुजरेगी।

इसके बाद देवरिया सदर से सुबह 9:45 बजे, आगे गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग कानपुर सेंट्रल और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए दूसरे दिन भोपाल स्टेशन सुबह 3:25 बजे, इटारसी से 5:10 बजे और बैतूल होते हुए ट्रेन नागपुर सुबह 11:30 पहुंचेगी।

Diwali Chhath Special Trains 2026
50 लाख के मुआवजे के लिए कागजों में जालसाजी, नागपुर महानगरपालिका के टैक्स कलेक्टर पर FIR दर्ज

नागपुर से समस्तीपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच

त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाये जायेंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे।

त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) श्री सुमित कुमार द्वारा इस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com