SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर चल रही हैं ये 8 बड़ी गलतफहमियां? CM देवेंद्र फडणवीस ने दूर किए भ्रम

Devendra Fadnavis On SIR Process: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर जारी भ्रम को दूर किया है। जानें फॉर्म 6, 8 का इस्तेमाल व अन्य जानकारियां।
Devendra Fadnavis SIR Process Truth
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, SIR को लेकर सोशल मीडिया पोस्टसोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने SIR को लेकर चल रही गलतफहमियों को दूर किया।

  • आज ही वोटर लिस्ट में अपना नाम, पता और दूसरी जानकारी चेक करें।

  • CM फडणवीस बोले- सही जानकारी पाएं और वोट देने के अपने अधिकार को सुरक्षित करें।

Devendra Fadnavis SIR Process Truth: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर नागरिकों के मन में बनी तरह-तरह की गलतफहमियों और भ्रम की स्थिति पर दूर करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक विस्तृत पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच फैली 8 बड़ी भ्रांतियों पर सीधा प्रहार किया और स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाना ही इस प्रक्रिया का मुख्य ध्येय है।

SIR प्रक्रिया और AI टूल्स की क्या है सच्चाई?

लोगों में यह डर फैलाया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया के तहत वैध मतदाताओं के नाम बिना सोचे-समझे काट दिए जा रहे हैं। इस पर सफाई देते हुए फडणवीस ने कहा कि SIR का मकसद किसी योग्य नागरिक का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि लिस्ट को पूरी तरह अपडेट करना है। यदि किसी का नाम गलती से कट भी जाता है, तो उसे सुधारने का पूरा मौका दिया जाता है।

CM फडणवीस को SIR को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट करते हुए लिखा कि आज ही वोटर लिस्ट में अपना नाम, पता और दूसरी जानकारी चेक करें। SIR प्रोसेस के बारे में गलतफहमियां दूर करें, सही जानकारी पाएं और अपना वोट देने का अधिकार सुरक्षित रखें।

Devendra Fadnavis SIR Process Truth
लाडकी बहिन योजना: कब आएगी सितंबर की किस्त, ₹1500 मिलेंगे या एकसाथ ₹3000? आज कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

SIR प्रोसेस को लेकर गलतफहमी और उसका सच

  • गलतफहमी: SIR प्रोसेस के दौरान योग्य वोटरों के नाम बिना सोचे-समझे हटा दिए जाते हैं।

  • सच: SIR का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना है। अपना नाम चेक करें; अगर गलती से हटा दिया गया है, तो सुधार के लिए अप्लाई करें।

  • गलतफहमी: अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो उसे दोबारा शामिल नहीं किया जा सकता।

  • सच: योग्य नागरिक फॉर्म 6 का इस्तेमाल करके अपना नाम शामिल करवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन में देरी न करें।

  • गलतफहमी: हर वोटर को डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए ऑफिस जाना ही होगा।

  • सच: कुछ मामलों में, BLO के जरिए डॉक्यूमेंट्स जमा किए जा सकते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर आपको सुनवाई में शामिल होना पड़ सकता है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन्स को नजरअंदाज न करें।

Devendra Fadnavis SIR Process Truth
UPI पर नहीं लगेगा MDR चार्ज! कैट ने जताई खुशी, कहा- PM मोदी व सीतारमण के फैसले से छोटे व्यापारियों को राहत
  • गलतफहमी: AI अपने-आप तय करता है कि नाम शामिल करना है या हटाना है।

  • सच: AI टूल्स एक जैसी एंट्रीज़ की पहचान करने में मदद करते हैं, लेकिन कानूनी फैसला ERO ही लेता है। अपनी एंट्रीज को वेरिफाई करना जरूरी है।

  • गलतफहमी: एक ही व्यक्ति का नाम कई जगहों पर होना ठीक है।

  • सच: कानून के तहत डुप्लिकेट एंट्रीज की इजाजत नहीं है। अपने रिकॉर्ड्स की सही जानकारी पक्की करें।

  • गलतफहमी: नए वोटरों को SIR प्रोसेस पूरा होने तक इंतजार करना होगा।

  • सच: योग्य नागरिक तय क्वालिफाइंग तारीख के आधार पर फॉर्म 6 का इस्तेमाल करके अप्लाई कर सकते हैं।

  • गलतफहमी: वोटर लिस्ट में गलत जानकारी को ठीक नहीं किया जा सकता।

  • सच: अपना नाम, पता या दूसरी जानकारी ठीक करने के लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल करके अप्लाई करें।

  • गलतफहमी: वोटर लिस्ट से जुड़े फैसलों के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती।

  • सच: लागू नियमों के अनुसार अपील की जा सकती है। मदद के लिए ऑफिशियल पोर्टल या 1950 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com