Maharashtra Top 10 News: ठाकरे बंधुओं पर FIR से लेकर आनंद दुबे के इस्तीफे तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें: आदित्य-अमित ठाकरे पर FIR, आनंद दुबे का इस्तीफा, पुणे अपराध और राजनीति से जुड़ी खास अपडेट्स पढ़ें।
maharashtra top 10 news 12 october aaditya thackeray fir anand dubey resignation
आनंद दुबे और उद्धव ठाकरे(सोर्स: एआई फोटाे)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में आज की बड़ी और अहम खबरों में राजनीतिक हलचल और अपराध से जुड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं, शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, पुणे में नाबालिग से हैवानियत की कोशिश, कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर के पुजारियों का विरोध प्रदर्शन, और नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों को लेकर मंत्री नितेश राणे की कड़ी चेतावनी जैसी तमाम बड़ी खबरें राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

1. आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे पर केस दर्ज, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई

Aaditya Thackeray and Amit Thackeray at the Shivaji Park
पुलिस वाहन पर चढ़े आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए आंदोलन के मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और मनसे के नेता अमित ठाकरे के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। दोनों पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और अवैध रूप से भीड़ जुटाने का आरोप है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. मंदिर में नाबालिग से हैवानियत की कोशिश, CCTV में कैद हुई पुणे की इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

nigdi temple minor girl assault attempt cctv footage pune
मंदिर में नाबालिग से हैवानियत की कोशिश(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के निगड़ी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई एक मासूम नाबालिग बच्ची के साथ गलत नीयत से हैवानियत करने का प्रयास किया गया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. सस्पेंड कर दिए जाओगे... दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी, ऑडियो वायरल

congress workers threat audio viral delhi protest navnath ban allegation
भाजपा नेता नवनाथ बन(सोर्स: डिजाइन फोटो)

भाजपा नेता नवनाथ बन ने ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए आरोप किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में पुजारियों का फूटा गुस्सा, पूजा-पद्धति में प्रशासन के दखल के खिलाफ धरने पर बैठे

Kolhapur Ambabai Temple
कोल्हापुर स्थित श्री अंबाबाई मंदिरसोर्स: सोशल मीडिया

कोल्हापुर स्थित प्रसिद्ध श्री अंबाबाई मंदिर के पुजारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में चल रहे इस अचानक विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. मुंबई: मां-बाप बाहर गए तो दोस्त ने 17 साल की नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध किया तो कर दी हत्या

Kurla Murder Case
कुर्ला में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्याप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई के कुर्ला इलाके में 10 अक्टूबर को 17 वर्षीय एक किशोरी अपने ही घर में मृत पाई गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कुर्ला वेस्ट में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग का गला घोंटकर हत्या कर दी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. मराठी अभिनेत्री व लावणी कलाकार मधु कांबीकर का निधन, हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी निभाईं यादगार भूमिकाएं

Marathi Actress and Lavani Artist Madhu Kambikar Journey
मराठी सिनेमा और पारंपरिक लावणी की प्रसिद्ध कलाकार मधु कांबीकरसोर्स: सोशल मीडिया

मराठी फिल्म जगत, रंगमंच और लोककला की वरिष्ठ अभिनेत्री एवं लावणी कलाकार मधु कांबीकर का सोमवार सुबह करीब सात बजे पुणे के येरवडा स्थित शास्त्रीनगर में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं। उनके निधन से मराठी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. ड्राइवर बोला साबुन है... खोला तो उड़े होश, 12 पहिया ट्रक में गोवा से मुंबई आ रही 1.30 करोड़ की अवैध शराब जब्त

Illegal Liquor Seized In Navi Mumbai
एरोली में जब्त अवैध शराब से भरा ट्रक व आराेपीसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र राज्य आबकारी विभाग के कोंकण डिविजनल फ्लाइंग स्क्वाड ने बेलापुर-ठाणे रोड पर ऐरोली रेलवे स्टेशन के सामने एक ट्रक को रोककर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस छापेमारी के दौरान कुल 1,30,60,000 रुपये कीमत का सामान जब्त किया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. मुंबई: धर्म छुपाकर गरबा में आने वालों की खैर नहीं, मंत्री नितेश राणे की दो टूक; कहा- नहीं चलेगा लव जिहाद

Mumbai Nitesh Rane Navratri Garba Dandiya Security
नितेश राणेसोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई, महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में कथित तौर पर गलत पहचान बताकर शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पहचान छिपाकर धार्मिक आयोजनों में प्रवेश करता है और उसका उद्देश्य महिलाओं को परेशान करना या गलत गतिविधियों में शामिल होना है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. पुणे में डेंगू का खतरनाक प्रकोप, 600 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट्स पर गिरेगी मनपा की गाज

Pune construction sites mosquito breeding
डेंगू के मरीजों की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

पुणे शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या सितंबर में इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पुणे मनपा ने मच्छरों की उत्पत्ति पर अंकुश लगाने के लिए निर्माण स्थलों पर निगरानी तेज कर दी है। पुणे मनपा के कीट नियंत्रण विभाग की सितंबर माह की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 3,348 दूषित कंटेनर पाए गए, जबकि मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए 402 नोटिस जारी की गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. उद्धव ठाकरे को एक और झटका! आनंद दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP या एकनाथ किसका थामेंगे हाथ?

Anand Dubey Leaves Shiv Sena Uddhav Thackeray Faction
आनंद दुबे(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र की राजनीति और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रमुख हिंदीभाषी नेता आनंद दुबे ने शिवसेना (UBT) की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com