सस्पेंड कर दिए जाओगे... दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी, ऑडियो वायरल

Congress Forces Workers To Join Delhi Protest: महाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान, दिल्ली प्रदर्शन में शामिल न होने पर कार्यकर्ताओं को सस्पेंड करने की धमकी का ऑडियो वायरल, बीजेपी ने उठाए सवाल।
congress workers threat audio viral delhi protest navnath ban allegation
भाजपा नेता नवनाथ बन(सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कांक्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की धमकी।

  • बीजेपी नेता नवनाथ बन ने शेयर किया वायरल ऑडियो।

  • महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी अजय चिकारा पर लगे गंभीर आरोप।

Navnath Ban Allegations On Congress: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग एक बार फिर तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ कमल उत्तमराव बन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके युवा संगठन पर कड़ा हमला बोला है।

भाजपा नेता नवनाथ बन का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

अजय चिकारा पर कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन के अनुसार, युवा कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी अजय चिकारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जो कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें पार्टी स्तर पर कार्रवाई का सामना करने की धमकी दी जा रही है।

भाजपा नेता नवनाथ बन ने इस पूरे घटनाक्रम को राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग से जोड़ते हुए निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी आलाकमान के इस कार्यक्रम और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं पर भारी दबाव बनाया जा रहा है।

congress workers threat audio viral delhi protest navnath ban allegation
मुंबई: धर्म छुपाकर गरबा में आने वालों की खैर नहीं, मंत्री नितेश राणे की दो टूक; कहा- नहीं चलेगा लव जिहाद

क्या यही है कांग्रेस की कार्यशैली?

सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप शेयर कर अपनी बात रखते हुए नवनाथ बन ने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल खड़ा किया। उन्होंने पूछा- क्या कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह का व्यवहार करती है? राहुल गांधी और युवा कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इस तरह मजबूर क्यों किया जा रहा है?

भाजपा प्रवक्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस की अंदरूनी कार्यप्रणाली को उजागर करने का दावा किया है।

congress workers threat audio viral delhi protest navnath ban allegation
बुलेट ट्रेन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी! दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन पर 14 पोर्टल बीम्स तैयार

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़

इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा इस मुद्दे के ज़रिए कांग्रेस पर अपने ही कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस पोस्ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। नवनाथ बन द्वारा उठाए गए इन सवालों और आरोपों पर अब युवा कांग्रेस और राहुल गांधी के जवाब का इंतज़ार किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com