Maharashtra Top 10 News: नागपूर के मारबत से लेकर नितिन गडकरी की नाराजगी तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: नागपुर में 145 साल पुराना ऐतिहासिक मारबत उत्सव, मुंबई-गोवा महामार्ग में देरी पर नितिन गडकरी की नाराजगी, MPSC अध्यक्ष पर आरोप। पढ़ें राज्य की प्रमुख न्यूज अपडेट्स।
maharashtra top 10 news 11 september nagpur marbat festival nitin gadkari news
मारबत और नितिन गडकरी (सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की आज की मुख्य सुर्खियों में नागपुर की 145 साल पुरानी ऐतिहासिक मारबत उत्सव की परंपरा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुंबई-गोवा महामार्ग के काम में देरी पर जताई गई गहरी नाराजगी प्रमुख हैं। इसके अलावा, पुणे में MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, वहीं मुंबई के पास डोंबिवली में FDA ने 500 लीटर मिलावटी दूध नष्ट किया है।

राज्य में एक तरफ मनोज जरांगे पाटील का मराठा आरक्षण आंदोलन उफान पर है, तो दूसरी तरफ महायुति गठबंधन में विभागों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

1. काली का पीली से फिर हुआ मिलन, नागपुर में बिना DJ के भी मारबत में उत्साह

nagpur marbat festival 2026 kali peeli marbat badgya
नागपुर मारबत महोत्सव (सोर्सः सोशल मीडिया)

145 साल की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए नागपुर में मारबत और बड़ग्या महोत्सव शुक्रवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुराने शहर की बस्तियों से हमेशा की तरह जुलूस निकाले गए। हर साल की तहर इस साल भी काली और पीली मारबत का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. पुणे में MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहित पवार आक्रामक

Pune Rohit Pawar takes an aggressive stance demanding the resignation of the MPSC Chairman
रोहित पवार, विवेक भीमनवार सोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार पर उनके पूर्व प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को कड़ा हमला बोला।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. डोंबिवली में तुकाराम मुंढे का एक्शन, FDA ने 500 लीटर दूध नष्ट किया

Tukaram Mundhe takes action in Dombivli; FDA destroys 500 liters of milk
तुकाराम मुंडेसोर्स- सोशल मीडिया

डोंबिवली में मिलावटी दूध की आपूर्ति की शिकायतों के बीच अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने एक डेयरी पर छापेमारी कर कार्रवाई की है। सांगली से बिक्री के लिए लाया गया करीब 500 लीटर खुला दूध जब्त कर नष्ट कर दिया गया। दूध के नमूने जांच के लिए मुंबई स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. मुंबई-गोवा महामार्ग के काम में देरी पर मुझे शर्म आती है, नितिन गडकरी नाराज

Nitin Gadkari on Mumbai-Goa Highway Delay:
मुंबई-गोवा महामार्ग चौड़ीकरण देरी को लेकर नितिन गडकरी नाराज(सोर्स : सोशल मीडिया)

मुंबई-गोवा महामार्ग के चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में हो रही देरी पर उन्हें शर्म आती है। मूल रूप से यह काम 2016 तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन करीब 15 साल बाद भी परियोजना पूरी तरह पूरी नहीं हो सकी है। गडकरी ने स्पष्ट कहा कि महामार्ग का काम पूरा होने के बाद वह इसके उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. नागपुर के SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट; कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंककर 4 लाख उड़ाए

Nagpur SBI Bank Robbery Red Chilli Powder 4 Lakh
SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट(सोर्स: सोशल मीडिया)

नागपुर के सक्करदरा इलाके में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को दिया अंजाम। 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर आम ग्राहक बनकर बैंक के कैश काउंटर के पास पहुंचा। मौका मिलते ही उसने कैशियर और कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी करीब 4 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. मनोज जरांगे से मिलने पहुंचे अभिजीत दीपके, सरकार पर कसा तीखा तंज

abhijit dipke meets manoj jarange patil criticizes government
मनोज जरांगे और अभिजीत दीपके(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के सामाजिक और राजनीतिक माहौल में मनोज जरांगे पाटील का अनशन लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पिछले 14 दिनों से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटील से मुलाकात करने के लिए अभिजीत दीपके अनशन स्थल पर पहुंचे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. मुंबई कूच के ऐलान के साथ मनोज जरांगे का मंत्री छगन भुजबल पर तीखा पलटवार

Manoj Jarange vs Chhagan Bhujbal
मनोज जरांगे पाटील और छगन भुजबल (सोर्स : सोशल मीडिया)

जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने एक बार फिर मराठा समाज से अंतरवाली सराटी पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को दोपहर में मुंबई जाने के फैसले और उसके कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। जरांगे ने लोगों से अपील की कि इसे केवल टीवी पर बैठकर देखने के बजाय अपने काम छोड़कर आंदोलन में शामिल हों, क्योंकि यह मराठा समाज के अस्तित्व की लड़ाई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. तुकाराम मुंढे बनें MPSC के नए बॉस... रोहित पवार ने किया बड़ा दावा

tukaram mundhe mpsc chairman rohit pawar claim
तुकाराम मुंढे(सोर्स: सोशल मीडिया)

MPSC परीक्षा और पेपर लीक मामले को लेकर सियासत और प्रतियोगी छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। MPSC द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर पद की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद राज्य भर के अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. टिफिन में प्याज-लहसुन पर रोक से विवाद, आदित्य-संजय ने साधा निशाना

Mira Road Politics heats up over appeal for vegetarian school tiffins
टिफिन विवाद , आदित्य ठाकरे संजय राउत विपक्ष सोर्स- सोशल मीडिया

मीरारोड स्थित सेवन स्क्वायर एकेडमी में छात्रों के टिफिन को लेकर जारी संदेश ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। स्कूल की ओर से पर्युषण पर्व के दौरान टिफिन में प्याज, लहसुन, आलू (जमीकंद) और नॉन-वेज नहीं लाने की अपील किए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) ने इसे लेकर सरकार और स्कूल प्रबंधन पर निशाना साधा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. वित्त विभाग पर NCP का दावा, शाह-फडणवीस से होगी अहम मुलाकात

Leaders of the Ajit Pawar faction to meet Amit Shah to reclaim the Finance and Disaster Management portfolios
सुनेत्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में विभागों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राकांपा (अजित पवार गुट) ने अपने हिस्से के वित्त और आपदा प्रबंधन विभाग वापस लेने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने का फैसला किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com