नागपुर के SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट; कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंककर 4 लाख उड़ाए, फिर 30 मिनट में गिरफ्तार

Nagpur SBI Bank Robbery: नागपुर के सक्करदरा भारतीय स्टेट बैंक में आरोपी ने कैशियर-कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च झोंककर 4 लाख रुपये लूटे। CCTV की मदद से 30 मिनट में गिरफ्तार हुआ।
Nagpur SBI Bank Robbery Red Chilli Powder 4 Lakh
SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur SBI Bank Robbery Red Chilli Powder Case: नागपुर के सक्करदरा इलाके में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को दिया अंजाम। 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर आम ग्राहक बनकर बैंक के कैश काउंटर के पास पहुंचा।

मौका मिलते ही उसने कैशियर और कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। तेज जलन के चलते कर्मचारी चीखने लगे और बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी करीब 4 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

30 मिनट में पुलिस के हत्थे चढ़ा

सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस निरीक्षक रमेश खुणे की टीम ने बैंक के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश में नाकाबंदी कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि महज 30 मिनट में सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Nagpur SBI Bank Robbery Red Chilli Powder 4 Lakh
छत्रपति संभाजीनगर में मंत्री अतुल सावे के भाई और भतीजे से मारपीट; जमीन और खेत के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद

BSc पास युवक ने चुना बैंक लूट का शॉर्टकट

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज भोजराज बोरकर BSc पास है और नागपुर शहर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आर्थिक परेशानियों और जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने उसे अपराध की ओर धकेला।

इसी सोच के चलते उसने बैंक को निशाना बनाने की कथित योजना तैयार की और ग्राहक बनकर SBI पहुंच गया। लेकिन फिल्मी अंदाज में की गई लूट की यह योजना ज्यादा देर नहीं चल सकी। बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर करीब 4 लाख रुपये लेकर भागे सूरज को पकड़ने के लिए पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज खंगाले और नाकाबंदी कर दी।

महज 30 मिनट में पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूरी रकम भी बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com