Maharashtra Top 10 News: मुंबई में ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ा, कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, जानिए आज की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में मुंबई टैक्सी-ऑटो किराया बढ़ोतरी से लेकरफडणवीस कैबिनेट के 4 बड़े फैसलों और सीमा विवाद। आज की सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ।
Maharashtra Top 10 News
महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरेंडिजाइन फोटो, सोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 1 September: महाराष्ट्र की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों और आम जनता से जुड़ी आज की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज 4 बड़े फैसले हुए। वहीं दूसरी ओर आज से मुंबई में आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ना शुरु हो गया है। मुंबई में ऑटो-रिक्शा का किराया बढ़ गया है और चाय की प्याली भी महंगी हो गई है। पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें।

1. नशामुक्त महाराष्ट्र से सिंचाई परियोजना तक, फडणवीस कैबिनेट ने लिए 4 महत्वपूर्ण फैसले

Maharashtra Cabinet Decisions
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसडिजाइन फोटो

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चार बड़े और अहम फैसले लिए गए। बैठक में 2029 तक महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने, सरकारी कैंटीन में हेल्थ-फ्रेंडली खाना देने, सोलापुर एलिवेटेड रोड को 'सार्वजनिक प्रोजेक्ट' का दर्जा देने और कुकडी सिंचाई परियोजना के लिए 5,704 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. मुंबई में महंगाई का डबल अटैक: ऑटो-रिक्शा किराया बढ़ा, चाय भी महंगी 

Mumbaikars face a double whammy of inflation: auto-taxi fares hiked, and cutting chai set to get costlier
मुंबई ऑटो टैक्सी किराया बढ़ोतरी ,चाय मूल्य वृद्धिसोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो

मुंबई में आज से महंगाई की मार पड़ने लगी है। ऑटो-रिक्शा के न्यूनतम किराए में 1 रुपये और काली-पीली टैक्सी में 2 रुपये की बढ़ोतरी लागू हो गई है। इसके साथ ही, चीनी और दूध की प्रस्तावित कीमतों के कारण मुंबई की प्रसिद्ध 'कटिंग चाय' भी महंगी होने के आसार हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. अन्ना हजारे की सेहत पर बॉम्बे हॉस्पिटल का अपडेट: जानिए कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Anna Hazare Health Update By Bombay Hospital
अन्ना हजारेसोर्स: सोशल मीडिया

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर: 91 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को डिहाइड्रेशन, वायरल और UTI की शिकायत के बाद मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का रुख

Maharashtra Karnataka Border Dispute
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवादडिजाइन फोटो

महाराष्ट्र सरकार ने साल 2004 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित सीमा विवाद और भाषाई आधार पर प्रशासनिक नियंत्रण वाले मामले पर त्वरित सुनवाई का आग्रह किया है। सरकार चाहती है कि दशकों पुराने इस सीमा मुद्दे का जल्द से जल्द कानूनी समाधान निकाला जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी टिप्पणी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. पुणे पॉलिटेक्निक से अमित ठाकरे ने हटवाई PM की तस्वीर, विवाद बढ़ा

Amit Thackeray Pune Polytechnic College PM Modi Photo Controversy
अमित ठाकरे की मौजूदगी में पीएम मोदी की तस्वीर हटाते MNS कार्यकर्तासोर्स: सोशल मीडिया

MNS नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल के केबिन से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. कैबिनेट बैठक से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बनाई दूरी, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

Eknath Shinde Absents Cabinet Meeting
देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदेडिजाइन फोटो

गैर-मराठी चालकों को मराठी सिखाने के मुद्दे पर जारी खींचतान के बीच हुई कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. इगतपुरी स्टेशन पर पुलिस वाहन बंद, सुरक्षा पर सवाल

Nashik Igatpuri Railway Police Vehicle Breaks Down
इगतपुरी पुलिस की गाड़ी बनी कबाड़(फोटो नवभारत)

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों के बीच इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर लोहमार्ग पुलिस की पुरानी गाड़ी सड़क के बीच खराब हो गई, जिसे चालू करने के लिए सफाई करने वाले बच्चों से धक्का लगवाना पड़ा। इस घटना ने आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा संसाधनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. गणपति उत्सव के लिए मुंबई, पुणे और नागपुर 262 स्पेशल ट्रेनें

ganeshotsav konkan 262 special trains central railway
गणेशोत्सव स्पेशल ट्रेन(सोर्सः सोशल मीडिया)

गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल ने मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण रूट पर 262 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें 200 आरक्षित और 62 अनारक्षित ट्रेनें होंगी। इन ट्रेनों का संचालन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. नागपुर में होगा  सिंगर सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट

live event of sunidhi chauhan
सुनिधि चौहान का चित्रसोर्सः सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान अपने आधिकारिक 'आई एम होम इंडिया टूर' के तहत 24 अक्टूबर 2026 को नागपुर में लाइव कॉन्सर्ट करेंगी। इस शो को लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. महाराष्ट्र में खरीफ बुआई के रकबे में 8 लाख हेक्टेयर की गिरावट

Maharashtra Kharif sowing 2026
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में सूखे का खतराप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

महाराष्ट्र में मौसम की अनिश्चितता और अगस्त महीने में पड़े सूखे का असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। इस साल राज्य में केवल 1.36 करोड़ हेक्टेयर (औसत का 95%) क्षेत्र में ही बुआई हो सकी है। विशेष रूप से कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्रों में खरीफ बुआई का काम लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com