गडचिरोली में 12 घंटे यातायात बंद (photo credit; social media)
गडचिरोली : कोरची-कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर सोमवार दोपहर 3 बजे के दौरान बेडगांव से टर्निंग की ढलान पर ट्रक चालक का नियंत्रण छूटने से एक 12 चक्का ट्रक सड़क के बीचों बीच फंस गया। जिससे इस राष्ट्रीय महामार्ग की यातायात 12 घंटे तक ठप हुई थी।
कोरची-कुरखेड़ा मार्ग के बेडगांव घाट के टर्निंग पर सोमवार को एक 12 चक्का ट्रक फंस जाने से मार्ग की यातायात बाधित हुई। जिससे नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोरची तहसील के चिलमटोला निवासी 9 माह की गर्भवती महिला सोनोग्राफी निकालने के लिए जा रही थी। ऐसे में यातायात ठप होने से उसे करीब 5 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा.
लोगों ने खुद हटाया जाम
12 घंटे तक यातायात संपूर्ण रूप से बंद होने के बावजूद प्रशासन के कोई अधिकारी वहां उपस्थित नहीं हुए। जिससे सवाल उठा रहे है। इस दौरान यातायात करने वाले लोगों ने ही बाहर से ट्रक बुलाकर सड़क के बीचों बीच फंसा ट्रक लोगों की मदद से सड़क किनारे किया गया। तब जाकर यातायात शुरू हुई। इस दौरान अनेक वाहन चालक, रापनि बस के यात्री आदि नागरिकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस घाट पर ऐसी घटनाएं हमेशा होती है, लेकिन इस ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। कुछ दिन पूर्व इसी घाट पर कंटेनर ने टिप्पर को आमने-सामने की टक्कर मारी थी। इस टक्कर में दोपहिया सवार फंसने से 2 लोगों की मौत और 1 घायल हुआ था।
5 किमी तक लगी वाहनों की कतारें
कोरची- कुरखेड़ा मार्ग के बेडगांव घाट पर एक 12 चक्का ट्रक फंस जाने के कारण इस मार्ग की यातायात 12 घंटे बाधित हुई थी। जिसके चलते नागरिकों को व्यापक परेशानी हुई। रायपुर-चंद्रपूर – हैदराबाद को जुड़ा है। इस दौरान दिनभर यातायात ठप रहने से मार्ग के दोनों छोर पर करीब 4 से 5 किमी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। यातायात बाधित होने से रापनि की बस में सवार यात्रियों समेत अन्य वाहनधारकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को हुई परेशानी
बस चालक संजय पुन्हावार बताया कि रापनि के बस में 40 यात्री सवार थे। इसमें कुछ छोटे बच्चों का भी समावेश था। उक्त बस सुबह 9.30 बजे से 2 बजे तक यातायता ठप होने के कारण घाट पर ही रूकी रही। इस जगह पानी व खाने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी त्रासदी का करना पड़ा सामना
9 माह की गर्भवती महिला को सोनोग्राफी के लिए निजी अस्पताल में लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रक फंसने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। जिससे सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायता प्रभावित रहने से राहत देखनी पड़ी। जिससे भारी त्रासदी का सामना करना पड़ा।