- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Elections 2024 Ghatkopar West Assembly Constituency Profile
घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट: यहां महायुति और महाविकास अघाडी के दल को नहीं बल्कि उम्मीदवार के चेहरे पर पड़ेंगे वोट, देखें क्या कहता है समीकरण
घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 3 बार चुनाव हुआ है। जिसमें से दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक बार मनसे जीती है। इन सब में जो सबसे दिलचस्प है वो ये है कि अलग-अलग पार्टी से तीनों बार एक ही उम्मीदवार यहां का नेता चुना गया।
- Written By: साक्षी सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ें:-अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट: कांग्रेस की स्थित है डामाडोल, तीसरी बार खिलने को है कमल
सम्बंधित ख़बरें
संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती
बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चांदीवली विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
2009 से अस्तित्व में है घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट
घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में है। घाटकोपर पश्चिम विधानसभा मुंबई उपनगरीय जिले और मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2009 में कुल मतदाताओं की संख्या 305,516 थी। जिसमें से पुरुष 175,681 और महिला वोटर्स की संख्या 129,835 थी।
कैसा रहा मुकाबला
2009 का चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| मनसे | राम कदम | 60,343 | 42.21 |
| बीजेपी | पूनम महाजन राव | 34,115 | 23.86 |
| कांग्रेस | जेनेट डिसूजा | 30,360 | 21.24 |
| निर्दलीय | मुकुंद थोराट | 8,096 | 5.56 |
2014 का चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| बीजेपी | राम कदम | 80,343 | 50.29 |
| शिवसेना | सुधीर मोरे | 38,427 | 24.05 |
| मनसे | दिलीप लांडे | 17,207 | 10.77 |
| कांग्रेस | रामगोविंद यादव | 10,071 | 6.30 |
| एनसीपी | हारुन यूसुफ खान | 7,426 | 4.65 |
2019 का चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| बीजेपी | राम कदम | 70,263 | 47.01 |
| निर्दलीय | संजय भालेराव | 41,474 | 27.75 |
| मनसे | गणेश चुक्कल | 15,019 | 10.77 |
| कांग्रेस | आनंद शुक्ला | 9,305 | 6.23 |
| नोटा | उपरोक्त में से कोई नहीं | 2,279 | 1.54 |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 3 बार चुनाव हुआ है। जिसमें से दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक बार मनसे जीती है। इन सब में जो सबसे दिलचस्प है वो ये है कि अलग-अलग पार्टी से तीनों बार एक ही उम्मीदवार यहां का नेता चुना गया। मौजूदा विधायक राम कदम ही तीनों बार यहां से विधायक बने। इस हिसाब से देखें तो इस सीट पर पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार मायने रखता है। फिलहाल, 2024 में जनता महायुति या महाविकास के उम्मीदवार को अपना ने ता किसे चुनेगी ये तो 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल जाएगा। वैसे महायुति का पलड़ा यहां भारी है।
Maharashtra elections 2024 ghatkopar west assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














