Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महायुति में सुलझा पालकमंत्री का झगड़ा! अदिति तटकरे को मिलेगा रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र दिवस की ध्वजारोहण लिस्ट से हुआ खुलासा

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में रायगढ़ जिले के पालकमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान की बीच एक सूची सामने आई है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जिलों में ध्वाजारोहण के लिए मंत्रियों के नामों का ऐलान हुआ है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 30, 2025 | 10:46 AM

मंत्री अदिति तटकरे व गिरीश महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में रायगढ़ जिले के पालकमंत्री पद को लेकर जारी उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना एवं अजित पवार की एनसीपी के बीच रस्साकशी अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन 1 मई को महाराष्ट्र दिन के मौके पर झंडा वंदन करने वाले मंत्रियों की जो सूची आई है, उससे ये संकेत मिले हैं कि रायगढ़ का झंडा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे के ही हाथों में रहेगा अर्थात अदिति ही रायगढ़ जिले की पालकमंत्री रहेंगी।

कुछ ऐसे ही संकेत नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर भी सामने आए हैं। पालघर जिले में झंडा वंदन करने अधिकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी मंत्री गिरीश महाजन को मिला है। नासिक पालक मंत्री पद को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के बीच खींचतान चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोण के लिए मंत्री की सूची जारी हुई है।

1 मई को ध्वजारोहण की सूची

  • एकनाथ शिंदे- ठाणे
  • अजित पवार- पुणे
  • चंद्रशेखर बावनकुले-नागपुर
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल-अहिल्यानगर
  • चंद्रकांत पाटिल- सांगली
  • गिरीश महाजन-नाशिक
  • गणेश नाईक- पालघर
  • गुलाबराव पाटिल- जलगांव
  • दादा भुसे- अमरावती
  • संजय राठोड़- यवतमाल
  • मंगल प्रभात लोढ़ा – मुंबई शहर
  • उदय सामंत – रत्नागिरी
  • जयकुमार रावल – धुले
  • पंकजा मुंडे- जालना
  • अतुल सावे – नांदेड़ अशोक उड़के – चंद्रपुर
  • शंभूराज देसाई- सतारा
  • आशीष शेलार – मुंबई उपनगर
  • दत्तात्रेय भरणे- वाशिम
  • अदिति तटकरे– रायगढ़
  • शिवेंद्र सिंह भोसले – लातूर
  • माणिकराव कोकाटे – नंदुरबार
  • जयकुमार गोरे – सोलापुर
  • नरहरि झील – हिंगोली
  • संजय सावकारे – भंडारा
  • संजय शिरसाट-छत्रपति संभाजीनगर
  • प्रताप सरनाईक- धाराशिव
  • मकरंद जाधव (पाटिल)- बुलढाणा
  • नितेश राणे – सिंधुदुर्ग
  • आकाश फुंडकर – अकोला
  • बाबासाहेब पाटिल – गोंदिया
  • प्रकाश आबीटकर – कोल्हापुर
  • आशीष जायसवाल- गढ़चिरौली
  • पंकज भोयर- वर्धा
  • मेघना बोर्डिकर- परभणी
  • इंद्रनील नाईक- बीड

इन अवसरों पर पालकमंत्री करते है ध्वजारोहण

बता दें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस, 1 मई यानी महाराष्ट्र दिन तथा 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालयों पर जिले के पालक मंत्रियों द्वारा ध्वजारोहण किए जाने की परंपरा रही है।

रायगढ़ और नासिक के पालकमंत्री को लेकर विवाद

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार 2.0 के दौरान रायगढ़ जिले एवं नासिक जिले में पालकमंत्री पद को लेकर शिवसेना शिंदे गुट ने विरोध दर्ज कराया था। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ के लिए पालकमंत्री घोषित की गई महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे तथा नासिक में मंत्री गिरीश महाजन के पालक मंत्री की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शिवसेना शिंदे गुट अपने नेता व मंत्री भरत गोगावले को रायगढ़ का पालक मंत्री बनाना चाहता है। लेकिन 1 मई को ध्वजारोहण करने का अधिकार मिलने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रायगढ़ जिले की पालकमंत्री अदिति तटकरे हैं बनेंगी।

Maharashtra day aditi tatkare will hoist the flag in raigad and girish mahajan will hoist the flag in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 10:11 AM

Topics:  

  • Aditi Tatkare
  • BJP
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Politics
  • Mahayuti
  • NCP
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.