Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में चुनाव तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं? उद्धव गुट का पीएम मोदी पर हमला

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव दिवाली के बाद कराए जाने की अटकलें सही साबित होने लगी हैं। तो वहीं चुनाव आयोग के निर्णय से शिवसेना (उद्धव गुट) में नाराजगी देखने को मिली। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चार राज्यों का चुनाव एक साथ नहीं करा सकते और वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 17, 2024 | 10:27 PM

नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. चुनाव आयोग ने आगामी कुछ महीनों में प्रस्तावित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया है। लेकिन चुनाव आयोग ने सुरक्षा इंतजाम की दुहाई देते हुए फिलहाल महाराष्ट्र एवं झारखंड के चुनाव कुछ दिनों बाद कराने का आश्वासन दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को पहले चरण में जम्मू-कश्मीर व हरियाणा के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। इससे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव दिवाली के बाद कराए जाने की अटकलें सहित साबित होने लगी हैं। तो वहीं चुनाव आयोग के निर्णय से शिवसेना (उद्धव गुट) में नाराजगी देखने को मिली। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चार राज्यों का चुनाव एक साथ नहीं करा सकते और वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं।

संजय राउत ने कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते थे लेकिन चार राज्यों का इलेक्शन एक साथ नहीं करा सकते हैं। यह लोग कभी त्यौहार तो कभी हवा ठीक नहीं होने या बारिश का बहाना बनाते हैं। आप चार राज्यों (महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के इलेक्शन एक साथ नहीं ले सकते हो, यही आपकी ताकत है? आप झूठ बोलते हो। महायुति के लोग हारने वाले हैं। इसलिए महाराष्ट्र और झारखंड के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। इसी तरह यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और अंबादास दानवे ने भी केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के बयान का संजय राउत ने किया बचाव, बोले- यह दबाव की राजनीति नहीं

गृह मंत्री क्या कर रहे हैं

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा, “इससे साबित होता है कि महाराष्ट्र की तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही है। ये महज कारण हैं। असल कारण यह है कि सत्ताधारी दलों को अनुकूल माहौल नहीं मिल पा रहा है! महाराष्ट्र देश के अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण रहा है। अगर यही स्थिति है तो महाराष्ट्र की छवि भी खराब हुई है। सवाल यह भी उठता है कि देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री के तौर पर दो साल से क्या कर रहे हैं?”

यह भी पढ़ें: गठबंधनों पर नए मोर्चे का प्रेशर गेम! राज ठाकरे से मिले कपिल पाटिल, जरांगे के पास पहुंचा केजरीवाल का ‘दूत’

महाराष्ट्र से सौतेला व्यवहार क्यों

आदित्य ठाकरे ने कहा, “अन्य राज्यों में चुनाव हो सकते हैं तो चुनाव आयोग का महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? महाराष्ट्र को लूटना जारी रखने की मंशा से? महाराष्ट्र से द्वेष क्यों? चुनाव कराने वाले राज्यों की सूची में महाराष्ट्र क्यों नहीं?”

Maharashtra assembly elections uddhav thackeray faction attacks pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 10:27 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी का मणिपुर दौरा तय! संजय राउत का हमला, बोले- अब प्रधानमंत्री पद से हटने का समय आ गया

2

‘हमने भारत को खो दिया…’, मोदी, जिनपिंग और पुतिन आए साथ, तो छलका ट्रंप का दर्द

3

महिला DSP पर अजित पवार की धौंसबाजी…वायरल VIDEO पर मचा बवाल! संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

4

‘दो संतुष्ट तो तीसरे को उंगली करने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने बांधे सीएम फडणवीस की तारीफों के पुल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.