Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्सोवा विधानसभा सीट: बीजेपी से कांग्रेस महज 4 प्रतिशत मत से पीछे, छुड़ा सकती है कमल का पसीना

वर्सोवा विधानसभा सीट पर 2019 चुनाव में देखें तो कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा बीजेपी से महज चार प्रतिशत मत का अंतर है। ऐसे में भले ही बीजेपी लगातार दो बार बीजेपी जीती, लेकिन कांग्रेस भी टक्कर में है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 01, 2024 | 12:28 AM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ये भी पढ़ें:-शरद पवार ने वलसे पाटिल को लताड़ा, कहा- सत्ता के लिए किसी की पार्टी तोड़ना ठीक नहीं

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती

बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए वर्सोवा विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

2009 से अस्तित्व में है वर्सोवा विधानसभा सीट

वर्सोवा विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। ये सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर तीन बार चुनाव हुआ है। जिसमें से एक बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

2009 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल पार्टी उम्मीदवार का नाम वोट प्रतिशत
कांग्रेस बलदेव खोसा 44,814 44.54
 एसएचएस यशोधर फणसे 32,784 32.58
एसपी चंगेज़ मुल्तानी 10,622 10.55
एमएनएस मनीष धुरी 9,659 9.59

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल पार्टी उम्मीदवारों के नाम वोट प्रतिशत
भाजपा भारती हेमंत लावेकर 49,182 41.94
कांग्रेस  बलदेव खोसा 22,784 19.43
एआईएमआईएम अब्दुल हामिद शेख 20,127 17.16

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल पार्टी उम्मीदवारों के नाम वोट प्रतिशत
भाजपा भारती हेमन्त लवेकर  41,057 33.98
कांग्रेस बलदेव खोसा  35,871 29.69
आईएनडी सुरेश पटेल  32,706 27.07

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि वर्सोवा विधानसभा सीट पर लगातार पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीत रही है। वहीं 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2009 में बीजेपी यहां चुनावी मैदान में नहीं थी। वहीं अगर हम  पिछले दो चुनावों में इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशतता को देखें तो 2014 चुनाव में कांग्रेस की वोट प्रतिशत बीजेपी के मुकाबले बेहद कम रहा। वहीं 2019 चुनाव में देखें तो कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा बीजेपी से महज चार प्रतिशत मत का अंतर है। ऐसे में भले ही बीजेपी लगातार दो बार बीजेपी जीती, लेकिन कांग्रेस भी टक्कर में है। फिलहाल बता दें कि मुकाबले के दोनों ही पार्टियों ने अभी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।

Maharashtra assembly elections 2024 versova assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 11:01 PM

Topics:  

  • Assembly Election
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.