- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Tirora Constituency Profile
तिरोरा विधानसभा सीट : बीजेपी लगाएगी जीत का चौका या NCP करेगी वापसी !
यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है जो भंडारा-गोंदिया संसद सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित इस सीट पर पिछले लगातार हुए तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी का कब्जा है।
- Written By: रीना पंवार

(फाइल फोटो)
गोंदिया : तिरोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के 288 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र गोंदिया जिले में स्थित है। निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन 2008 में हुआ। 2019 तक, इसके प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के विजय भरतलाल रहांगडाले हैं।
यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है जो भंडारा-गोंदिया संसद सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
तिरोरा का जातीय समीकरण
सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में शुरुआती दौर में कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन पिछले लगातार हुए तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 2,56,843 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 30,770 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 11.98% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 27,405 है जो लगभग 10.67% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 4,109 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 1.6 % है।
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
तिरोरा विधानसभा सीट का इतिहास
शुरुआती दौर में इस सीट पर कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। लेकिन 1995 के चुनाव में बीजेपी के वैद्य भजनदास विठोबा ने कांग्रेस के विजय अभियानों को रोकते हुए पहली बार यहां से बीजेपी का खाता खोला। इसके बाद 1999 के चुनाव में भी बीजेपी के भजनदास विठोबा ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज कराई। हालांकि 2004 के चुनाव में बीजेपी ने भरोसा जताते हुए फिर से भजनदास को इस सीट ने उतारा, लेकिन NCP के प्रत्याशी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बड़े अंतर से जीत हासिल की। लेकिन, इसके बाद हुए लगातार तीन चुनावों में यहां बीजेपी सत्ता पर काबीज है। इन चुनावों में बीजेपी को निर्दलीय और NCP के प्रत्याशियों से ही कड़ टक्कर मिली है।
तिरोरा में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | विजय भरतलाल राहंगडाले | भाजपा | 76482 |
| 2014 | विजय भरतलाल रहांगडाले | भाजपा | 54160 |
| 2009 | खुशाल परसराम बोपाचे | भाजपा | 56450 |
| 2004 | दिलीप वामन बंसोड़ | एनसीपी | 49271 |
| 1999 | वैद्य भजनदास विठोबा | भाजपा | 34315 |
| 1995 | वैद्य भजनदास विठोबा | भाजपा | 49597 |
| 1990 | मोरे हरीश उकंदराव | कांग्रेस | 42650 |
| 1985 | मोरे हरीश उकंदराव | आईसीएस | 42336 |
| 1980 | डोंगारे सुखादेव विठोबाजी | कांग्रेस (आई) | 33641 |
| 1978 | वासनिक लक्ष्मीनारायण गणपत | कांग्रेस (आई) | 40768 |
| 1972 | शालिग्राम रामरतन दीक्षित | कांग्रेस | 26851 |
क्या होगा आगे ?
आगामी चुनाव में इस सीट से बीजेपी जीत का चौका लगाने का पूरा प्रयास करेगी। बीजेपी के इस विजय अभियान को रोकने के लिए अन्य दल के उम्मीदवार भी पूरा जोर लगाते नजर आएंगे। NCP और निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी के सामने फिर से बड़ी चुनौती पेश करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में देखने दिलचस्प रहेगा कि बीजेपी इस बार जीत का चौका लगाने में कामयाब रहेगी या नहीं। ये भी देखना रोमांचक रहेगा कि क्या NCP फिर से वापसी करने में सफल हो पाएगी या नहीं।
Maharashtra assembly elections 2024 tirora constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, कार नहर में गिरने से 3 की मौत, मुंबई से लौट रहा था परिवार; पसरा मातम
Apr 04, 2026 | 10:30 AMजिला परिषद का फैसला, संभाजीनगर में 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित; सोमवार से समायोजन प्रक्रिया
Apr 04, 2026 | 10:26 AMHormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
Apr 04, 2026 | 10:07 AMलोकसभा में गूंजी ‘पंजाब 95’, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, फिर चर्चा में आई फिल्म
Apr 04, 2026 | 10:03 AMMumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Apr 04, 2026 | 09:53 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














