महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ें:-अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट: कांग्रेस की स्थित है डामाडोल, तीसरी बार खिलने को है कमल
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 4 बार चुनाव हुआ है। अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट गोरेगांव जिला और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जिसमें से एक बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वाेटों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| कांग्रेस | सुरेश शेट्टी | 55,990 | 40.74 |
| शिवसेना | रमेश लटके | 50,837 | 36.99 |
| मनसे | संदीप सीताराम दलवी | 25,052 | 18.23 |
| सीपीआई (एम) | बोजगर चंद्रकांत सीताराम | 2,822 | 2.05 |
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वाेटों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| शिवसेना | रमेश लटके | 52,817 | 34.52 |
| बीजेपी | सुनील यादव | 47,338 | 30.94 |
| कांग्रेस | सुरेश शेट्टी | 37,929 | 24.79 |
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वाेटों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| शिवसेना | रमेश लटके | 62,773 | 42.64 |
| निर्दलीय | मुरजी पटेल | 45,808 | 31.14 |
| कांग्रेस | अमीन जगदीश कुट्टी | 27,951 | 19.00 |
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वाेटों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| शिवसेना (यूबीटी) | ऋतुजा लटके | 66,530 | 76.85 |
| नोटा | उपरोक्त में से कोई नहीं | 12,806 | 14.79 |
| निर्दलीय | राजेश त्रिपाठी | 1,571 | 1.81 |
| निर्दलीय | नीना खेडेकर | 1,531 | 1.77 |
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर तीन बार से शिवसेना जीत रही है। वहीं एक 2009 चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। फिलहाल इस सीट से महाविकास अघाड़ी से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने एक बार फिर से ऋतुजा लटके को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महायुति से शिवसेना शिंदे गुट को सीट सौंपी गई है। शिवसेना शिंदे गुट ने मुरजी पटेल को टिकट दिया। यहां लड़ाई शिवसेना वर्सेज शिवसेना से है। बता दें कि शिवसेना में फूट पड़ने पर पार्टी के दो गुट बने शिवसेना शिंदे गुट और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट। आंकड़ों से पता चलता है कि शिवसेना का यहां दबदबा रहा है। लेकिन अब किस गुट का दबदबा रहेगा ये 23 नवंबर को ही पता चल पाएगा। हालांकि उपचुनाव में उद्धव गुट की ही कैंडीडेट ने जीत दर्ज की थी, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि उनके खिलाफ न महायुति से किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। फिलहाल लड़ाई दिलचस्प होने वाला है।