दिल्ली में बजा महाराष्ट्र का डंका, वर्षा-सुले समेत 7 सांसदों को मिला ये पुरस्कार
Sansad Ratna Awards: संसद के माॅनसून सत्र दौरान आज 17 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा 7 सांसद शामिल हैं।
- Written By: आकाश मसने
संसद रत्न सम्मान पाने वाले सांसद (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान शनिवार को दिल्ली में महाराष्ट्र का दबदबा देखने को को मिला। सत्र के दौरान सांसद सुप्रिया सुले (एनसीपी शरदचंद्र पवार), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी) और नरेश म्हस्के (शिवसेना) सहित 17 सांसदों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ सम्मान- 2025 से सम्मानित किया गया।
संसद रत्न पुरस्कार पाने वाले 17 सांसदों में से 7 महाराष्ट्र के सांसद शामिल हैं। जबकि शेष सांसदों में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन तथा महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी बनाम मराठी विवाद की पृष्ठभूमि में ठाकरे बंधुओं को बिहार आने पर पटक-पटक कर मारने की धमकी देने वाले निशिकांत दुबे भी शामिल हैं।
प्राइम फाउंडेशन की ओर से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले संसद रत्न पुरस्कार समारोह का राजधानी दिल्ली में संसदीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
17 सांसदों को मिला पुरस्कार
यह पुरस्कार देश के 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी समिति ने इन सांसदों के कार्यों का मूल्यांकन कर पुरस्कार के लिए नाम चयनित किया है।
इस वर्ष 17 सांसदों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। निर्णायक समिति ने इस वर्ष के पुरस्कारों में चार विशेष पुरस्कारों की घोषणा की थी। 16वीं और 17वीं लोकसभा के कार्यकाल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और 18वीं लोकसभा में भी उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहने वाले सांसदों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
महाराष्ट्र के इन सांसदों को मिला संसद रत्न
- सुप्रिया सुले, (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार)
- श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना)
- स्मिता उदय वाघ (भाजपा)
- अरविंद गणपत सावंत (शिवसेना यूबीटी)
- नरेश गणपत म्हस्के (शिवसेना)
- प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड़ (कांग्रेस)
- डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी (भाजपा)
बढ़ गई जिम्मेदारी: वर्षा गायकवाड़
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह पुरस्कार मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र सहित उन सभी का है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है। मुंबईवासियों ने जिस विश्वास के साथ मुझे लोकसभा के लिए चुना है, मैं उस पर खरा उतरने के लिए हमेशा काम करूंगी।
यह भी पढ़ें:- ‘रिटायरमेंट के बाद कोई पद नहीं लूंगा’, CJI गवई ने अमरावती से किया ऐलान
मुझे यह सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के प्यार, स्नेह और विश्वास के कारण मिला है। मैं यह सम्मान मुंबई की जनता को समर्पित करती हूं। यह सम्मान मुझे लोकसभा में जनता और अपनी पार्टी का पक्ष अधिक प्रभावी ढंग से रखने के लिए प्रेरित करेगा। इससे मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
गोरखपुर की जनता के विश्वास की जीत है
बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह गोरखपुर की उस पवित्र मिट्टी की महक है, जो अब दिल्ली की फिजाओं में भी महसूस की जा रही है। यह पूर्वांचल की जनता की निष्ठा, विश्वास और समर्थन की जीत है। रवि किशन ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया।
