Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में 22552 करोड़ रुपए की ठगी, फडणवीस सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विधान परिषद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सीएम फडणवीस ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में लगभग 1.05 करोड़ निवेशकों को 22,552 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 03, 2025 | 08:30 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ते साइबर क्राइम के बीच सरकार ने एक नया आंकड़ा जारी किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधान परिषद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इन आंकड़ों का खुलासा किया है।पिछले 10 वर्ष में मुंबई में लगभग 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये की ठगी हुई।

विधान परिषद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में फडणवीस ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में लगभग 1.05 करोड़ निवेशकों को 22,552 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा।

उन्होंने कहाने कहा कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जानकारी दी है कि मुंबई में पिछले दस साल में 2.71 लाख निवेशकों से 2,95,451 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

जनाधार बढ़ाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, देशभर के नेताओं ने मुंबई में डाला डेरा

अब गुंडों का राज नहीं चलेगा, गुंडों से निपटना देवा भाऊ को आता है, उल्हासनगर में फडणवीस की गर्जना

मुंबई: सपनों की नगरी से वैश्विक मनोरंजन की राजधानी तक का सफर, कैसे संभाले जाते हैं स्टार्स के इवेंट

विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…

पिछले 10 साल में 46,321 मामले दर्ज

वर्ष 2016 से 2025 तक राज्य में 11,033.97 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े कुल 46,321 मामले दर्ज किए गए। फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को 2024 में महाराष्ट्र से 1,186.46 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े 58,157 मामलों की जानकारी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई से 31,583 मामले, पुणे से 13,971 और ठाणे से 12,582 मामलों की जानकारी मिली। फिलहाल, राज्य में 50 साइबर थाने कार्यरत हैं। निवेशकों को ठगने वाली विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, मुंबई पुलिस और राज्य की विभिन्न पुलिस इकाइयों ने एक आर्थिक खुफिया इकाई का गठन किया है।

ऑन ड्यूटी 427 पुलिस कर्मियों की मौत

उद्धव ठाकरे गुट के नेता सुनील शिंदे ने विधान परिषद में स्टेट पुलिस के मेंटल हेल्थ और ड्यूटी ऑवर्स का मुद्दा उठाया था। इसका जबाव देते हुए बुधवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया था कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 से लेकर जून 2025 तक ऑन ड्यूटी 427 पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।

सरकार के मुताबिक इसके नेचुरल डेथ समेत सुसाइड और हार्ट अटैक जैसे सभी आंकड़े शामिल हैं, जिसमें से 25 पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या की उसके कई कारण हैं।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि पुलिस वेलफेयर के लिए काम किया जा रहा है, यह सत्य है कि कई पुलिस कर्मचारियों की मौत ऑन ड्यूटी हुई है और उसके विभिन्न कारण है।

महाराष्ट्र पर कुपोषण का ग्रहण, मुंबई में सबसे ज्यादा आंकड़े, सरकार पर उठे सवाल

मंत्री योगेश कदम ने बताए मौत के कारण

मंत्री कदम ने बताया कि उदाहरण के तौर पर हार्ट अटैक से 95 और कार्डियक अरेस्ट से 75 पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हुई और ऐसे कई कारण हैं। कैंसर से भी 6 की मौत हुई है। जिन 25 पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या की उसके भी अलग-अलग कारण हैं। इनमें पारिवारिक कारण, 3 की शराब के लत के कारण, डिप्रेशन के चलते 1 और ऐसे कुछ और कारण शामिल हैं।

Maharashtra 1 crore investors defrauded rs 22552 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.