- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Resign Post Chief Minister Due Public Protest Vilasrao Deshmukh Balasaheb Thackeray
वो नेता जिसे जनता विरोध पर मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा, बालासाहेब भी नहीं दिला पाए जीत
Vilasrao Deshmukh Death Anniversary: 14 अगस्त का दिन महाराष्ट्र के लिए खास है। यह वहीं दिन है जब दो बार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी अंतिन सांसे ली थी।
- Written By: प्रिया जैस

विलासराव देशमुख (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Vilasrao Deshmukh Death Anniversary: आज यानी 14 अगस्त का दिन महाराष्ट्र के लिए बेहद ही खास है। आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की पुण्यतिथि है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के कद्दावर नेता विलासराव देशमुख का आज ही के दिन 2012 में लिवर और किडनी की बीमारी के चलते चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया था।
विलासराव देशमुख का जीवन साधारण नहीं था। एक साधारण से लातूर जिले से निकलकर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया। इस बीच उनके सामने कई मुश्किलें भी आई और अन्य राजनीतिक पार्टियों की ओर से दबाव भी रहा, लेकिन विलासराव देशमुख ने हार नहीं मानी और चुनाव में खड़े हुए। आज हम आपको यह बताएंगे की कैसा रहा विलासराव देशमुख का राजनीतिक सफर और आखिर क्यों उनको देना पड़ा अपने मंत्री पद से इस्तीफा।
राजनीतिक करियर की शुरुआत
आज के समय में विलासराव देशमुख महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1974 में अपने पैतृक गांव से की। अपने गांव से वे पहले सदस्य चुने गए। बाद में 1974 से लेकर 1979 तक उन्होंने सरपंच की भूमिका निभाई और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
सरपंच के बाद उन्होंने विधायक बनने का सोचा और 1980 में पहली बार महाराष्ट्र की विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ी। विधायक बनने से पहले विलासराव देशमुख ने लातूर तालुका पंचायत समिति का सभापति, उस्मानाबाद जिला परिषद सदस्य, उस्मानाबाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष और उस्मानाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी बड़ी पहचान बना चुके थे। इसके बाद वे 1985 से 1990 के बीच राज्यमंत्री के रूप में उभरे लेकिन जब 1995 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस दौरान राममंदिर निर्माण के कारण देश में हिंदुत्व की लहर थी, जिसके वजह से वह 35 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।
बालासाहेब ठाकरे से मांगी मदद
लेकिन विलासराव देशमुख ने हार नहीं मानी और वे सीधे शिवसेना में बालासाहेब ठाकरे के पास मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने शिवसेना में बालासाहेब ठाकरे की मदद से विधान परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कि और सीधे मातोश्री पहुंचे। महाराष्ट्र में विलासराव की पकड़ को देखते हुए बालासाहेब भी उन्हें रोक नहीं पाए और उनका साथ दिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ विधान परिषद का चुनाव लड़ा लेकिन सपोर्ट होने के बावजूद वे चुनाव हार गए। इस हार के बाद मानो विलासराव देशमुख के मुख्यमंत्री बनने के रास्ते बंद होते नजर आ रहे थे।
मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा
1999, यह वह दौर था जब भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार में थी। 1999 में शिवसेना और भाजपा को रोकने के लिए एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ाई लड़ी। विलासराव को भी इस गठबंधन में उम्मीद दिखी और उन्होंने 1999 में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जीत मिली, जिसके चलते वे 18 अक्टूबर 1999 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें। 2004 में एक बार फिर वापसी करते हुए विलासराव देशमुख ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू की। लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चल पाई। दरअसल, 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमलेके बाद उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
यह भी पढ़ें – सती की आग से इतिहास की रोशनी तक, मल्हारराव के शब्दों ने बदल दी अहिल्याबाई की किस्मत
देशमुख 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। लेकिन अपने गृह ज़िले लातूर की सीट आरक्षित होने और पड़ोसी उस्मानाबाद सीट एनसीपी के पास जाने के कारण वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सके। लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति पर देशमुख की पकड़ को देखते हुए, बाद में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया और 28 मई 2009 को वे केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री बने। जनवरी 2011 से जुलाई 2011 तक वे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे। इसके बाद जुलाई 2011 में एक बार फिर उनका विभाग बदला गया और देशमुख को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया।
विलासराव देशमुख ने वकालत की पढ़ाई की थी और हार मानना कभी सीखा नहीं था। उन्होंने 1973 में वैशाली से शादी की थी। उनके तीन बेटे है, रितेश देशमुख, धीरज देशमुख और अमित देशमुख।
Resign post chief minister due public protest vilasrao deshmukh balasaheb thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












