महाराष्ट्र : लातूर में रात का भोजन करने के बाद 50 कॉलेज छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
लातूर में एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास में रात का भोजन करने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रतीकात्मक तस्वीर
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास में रात का भोजन करने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘पुरणमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक’ के इस छात्रावास में 324 छात्राएं रहती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार शाम करीब 7 बजे छात्राओं ने चावल, चपाती, ‘भींडी’ की सब्जी खायी और दाल का सूप पीया। रात साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई को बेचैनी महसूस हुई तथा कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी। यह सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को सूचित किया।
यहां पढ़ें – पैगंबर मोहम्मद के बारे में बयान विवाद ने पकड़ा तूल, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग
सम्बंधित ख़बरें
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
गर्मी के बीच गैस्ट्रो-डायरिया का बढ़ा खतरा, मनपा रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता; नागपुर में स्वास्थ्य अलर्ट
बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
इसके बाद पीड़ित छात्राओं को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मामले पर डॉ. मोहिते ने बताया कि मध्यरात्रि तक करीब 50 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 20 को देर रात तीन बजे तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 30 अन्य छात्राओं का अस्पताल में उपचार हो रहा है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।
घटना पर कॉलेज प्रधानाचार्य वी डी नितनावरे ने कहा कि,‘‘छात्रावास की कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सुनिश्चत करने के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच की गयी कि किसी छात्रा को कोई खतरा न हो। चिंता की कोई बात नहीं है।”
यहां पढ़ें – मुंबई : चेंबूर की दुकान में लगी भयानक आग, 2 बच्चे समेत 7 लोग जिंदा जले
उन्होंने यह भी बताया कि शिवाजीनगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्रित किए। नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य विषाक्तता की वजह का पता लगाया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद लातूर से लोकसभा सदस्य शिवाजी कलगे छात्राओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने लातूर की जिलाधीश वर्षा ठाकुर घूगे से भी संपर्क किया और उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
