बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
Saharsa Mid-Day Meal Incident: बिहार के सहरसा में एक सरकारी स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया, जिसमें 250 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों के मिड-डे मिल में सांप पाया गया था।
- Written By: प्रिया जैस
सहरसा अस्पताल में भर्ती बच्चे (सौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब)
Mid-Day Meal Food Poisoning: बिहार के सहरसा से 250 से ज्यादा स्कूल बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आ रही है। सहरसा के महिषी ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों के बीमार होते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई औक बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इन बच्चों का इलाज चल रहा है।
यह घटना राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द होना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे बीमार बच्चों को संख्या बढ़ने लगी स्कूल में हड़कंप मच गया। 250 बच्चों की हालत एक साथ खराब होती देख स्वास्थ्य केंद्र भी चकरा गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत बच्चों का इलाज किया। राहत की खबर यह है कि सभी बच्चे अभी खतरे से बाहर है।
250 से ज्यादा बच्चे बीमार
राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी ने बताया कि 10 बजे सभी बच्चों ने एक साथ मिड-डे मिल खाया। थोड़ी देर बाद ही सभी बच्चों को उल्टी और पेट में तेज दर्द होने लगा। कुछ बच्चे चक्कर खाकर गिरने लगे और उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण
बिहार में हुआ कैबिनेट विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
#WATCH | Saharsa, Bihar: Over 250 children fell ill after consuming the mid-day meal at a government school in Mahishi Block. Visuals from the local hospital where these children are being treated. (7.5) pic.twitter.com/0tBQj7s1nF — ANI (@ANI) May 8, 2026
पिता ने बयां किया खौफनाक मंजर
अस्पताल में एक माता-पिता ने बताया कि मेरा बेटा और मेरा भतीजा भी बीमार पड़ गए। एक बच्चा क्लास 8 में है, दूसरा क्लास 7 में। उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। मेरे बेटे ने घर आकर बताया कि खाने में सांप पाया गया। हम तुरंत स्कूल पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मची हुई थी। हमने खुद अपनी आंखों से खाने में सांप देखा। इस वजह से बच्चे डरे हुए थे, कुछ बच्चे बेहोश पड़े थे। कई बच्चों के पेट में दर्द हो रहा था।
#WATCH | Saharsa, Bihar: A parent at the hospital says, “… My son and my nephew also fell ill. One child is in Class 8, another in Class 7. They are receiving medicines, though doctors here have been negligent…” (7.5) https://t.co/JF6U2i5XcJ pic.twitter.com/kogQD5H9Rj — ANI (@ANI) May 8, 2026
बच्चे की थाली में मिला सांप
इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि एक बच्चे की थाली में सांप का बच्चा मरा हुआ पाया गया था। स्कूल में कुल 545 बच्चे थे, जिनमें से लगभग 200 बच्चे वह भोजन कर चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी भी स्कूल पहुंचे और उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम और औषधि निरीक्षक ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठे कर लिए है।
यह भी पढ़ें – विजय के ‘राजतिलक’ में क्यों दखल दे रही केंद्र सरकार? VCK ने किया खुलासा, राज्यपाल के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
क्यो बोले डॉक्टर?
इस मामले में डॉक्टर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। डॉक्टर ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे बाहर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
