शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
Five Youth Sick In Itarsi: नर्मदापुरम में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण शिविर में 5 युवकों की तबीयत बिगड़ गई है। फूड पॉइजनिंग के चलते तबीयत खराब होने की आशंका है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
बीमार युवक (फोटो सोर्स- नवभारत)
Narmadapuram Food Poisoning News: नर्मदापुरम जिले के इटारसी में मध्य प्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत चल रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे OBC वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में रविवार रात खाना खाने के बाद पांच छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, इटारसी स्थित शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय परिसर में पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि कैंप में पिछले कई दिनों से खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
5 युवकों की तबीयत बिगड़ी
रविवार शाम भोजन करने के कुछ देर बाद छात्र रीतेश यादव, विवेक गौर, रोहित यादव, विवेक केवट और जतिन पटवा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी छात्रों को तेज पेट दर्द, उल्टियां और कमजोरी की शिकायत होने लगी। छात्रों की हालत बिगड़ते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उन्हें शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
एक युवक की हालत गंभीर
अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि छात्रों को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चार छात्रों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी रखा गया है।
ये भी पढ़ें : मृत बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी… ट्विशा केस में सुनवाई के दौरान बोले तुषार मेहता, CJI ने किसे दी नसीहत?
व्यव्स्थाओं पर उठे सवाल
घटना के बाद प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और परिजनों ने कैंप में भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की तबीयत खराब होने के कारणों की जांच की जा रही है और यदि भोजन में लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
