Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News Updates 11 March: एक क्लिक में पढ़ें महाराष्ट्र की अब-तक की ख़बरें

Maharashtra News LIVE Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में क्या कुछ हो रहा है और राज्य से जुड़ी 11 मार्च की हर छोटी-बड़ी ताजातरीन और लाइव अपडेट जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें और इसे रिफ्रेश करते रहें...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 11, 2025 | 02:14 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra breaking News LIVE Updates: बीते कल महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित लेखा-जोखा यानी बजट पेश कर दिया है। सात लाख करोड़ के इस बजट में लाडकी बहिनों के लिए 36 हजार करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ-साथ कई नए ऐलान भी किए हैं। बजट आने के बाद से ही इस पर सियासतदानों के लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं।

महाराष्ट्र बजट पर बयानबाजी के इलावा राज्य से जुड़ी सभी, छोटी-बड़ी ख़बरें भी आपको यहां पर मिल जाएंगी। तो अपडेट रहने के लिए बने रहे हमारे साथ…

The liveblog has ended.
  • 11 Mar 2025 01:41 PM (IST)

    11 Mar 2025 01:41 PM (IST)

    औरंग का गुणगान करने वालों पर हो एक्शन: कल्याण शेट्टी

    अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सचिन कल्याणशेट्टी ने विधानसभा में औरंगजेब का स्टेटस पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कल्याणशेट्टी ने कहा कि हमारे अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र से कुछ लोग औरंगजेब का स्टेटस पोस्ट करते हैं। ऐसे लोगों का पता लगाएं और कार्रवाई करें।

  • 11 Mar 2025 01:39 PM (IST)

    11 Mar 2025 01:39 PM (IST)

    'आनंद आश्रम' के लिए बजट में 3 करोड़ मिलने पर भिड़े अविनाश-हेमंत

    इस साल के राज्य बजट में ठाणे स्थित 'आनंद आश्रम' के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। 'आनंद आश्रम' में कौन से व्यवसाय चल रहे हैं और किसकी सुविधा के लिए वहां कमरे बनाए जा रहे हैं, यह सभी जानते हैं, ऐसा मनसे नेता अविनाश जाधव ने कहा। इसके बाद शिवसेना के ठाणे शहर प्रमुख हेमंत पवार ने अविनाश जाधव को जवाब दिया है। 'आनंद आश्रम' में जनता के काम होते हैं, वसूली नहीं होती। हमारे विधायक और सांसद इसलिए चुने जाते हैं, क्योंकि हम लोगों की समस्याएं सुलझाते हैं।

  • 11 Mar 2025 12:00 PM (IST)

    11 Mar 2025 12:00 PM (IST)

    जबरन वसूली केस में तीन बरी

    ठाणे की एक अदालत ने एक व्यक्ति से जबरन वसूली करने और उसकी हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपित तीन लोगों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. बी. अग्रवाल ने चार मार्च को दिए गए आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई।

  • 11 Mar 2025 08:10 AM (IST)

    11 Mar 2025 08:10 AM (IST)

    चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मालेगांव से मनमाड़ की ओर जाते समय चौंडीघाट पर भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग और भड़क गई और आयशर ट्रक लपटों में घिर गया। इस बीच, दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने रोष जताया। हालांकि, इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

  • 11 Mar 2025 07:13 AM (IST)

    11 Mar 2025 07:13 AM (IST)

    डोंबिवली में RSS की शाखा पर पथराव

    डोंबिवली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर पथराव हुआ। पुलिस ने पथराव करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से चार नाबालिग हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डोंबिवली के पास खंबालपाड़ा में संघ की शाखा पर पथराव के बाद सोमवार शाम को बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता वहां जमा हो गए थे।

  • 11 Mar 2025 07:12 AM (IST)

    11 Mar 2025 07:12 AM (IST)

    अजित पवार पर जितेंद्र आव्हाड का तंज

    बजट में 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसके बाद बहनों के पैसे कम हो जाएंगे और उनका प्रावधान कम हो जाएगा। प्यारी बहनों के लिए योजना में कटौती की जाएगी, ऐसा शरद पवार की पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बजट पर बात करते हुए कहा। आव्हाड ने यह भी पूछा कि यहां जिन विकास परियोजनाओं जैसे सड़क और अन्य चीजों की बात की गई है, उन्हें कैसे दिया जाएगा और कहां से दिया जाएगा? आव्हाड ने कहा, "हमारे यहां कहावत है, 'दुनिया भर के लिए लकड़ी के सत्रह टुकड़े', वित्त मंत्री ने लकड़ी के टुकड़े बिछाने का काम किया है।"

Latest live updates maharashtra politics crime news mumbai pune nagpur assembly session 11 march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 07:05 AM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

लायन गेट विवाद पर बीएमसी की सफाई- शौचालय नहीं, चल रहा है सिर्फ केबल मरम्मत का काम

2

नागपुर में बढ़ा कैंसर का ग्राफ, ‘दवाखाना आपल्या दारी’ अभियान से मिले 2870 मरीज

3

नागपुर में जमीन पर दौड़ेगी मेट्रो…2027 से पहले होगा सेकंड फेज का काम, 3427 करोड़ का टेंडर जारी

4

वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट को लेकर फडणवीस सरकार ने उठाया बड़ा कदम, केंद्र से मांगी सहायता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.