Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े

Krishna Hegde Statement: कृष्णा हेगड़े का तीखा हमला, बोले- भारत-पाक नागरिकों का खुला पत्र पीएम मोदी को नहीं, बल्कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ को भेजा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:09 PM

कृष्णा हेगड़ें (सोर्स: आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Krishna Hegde Slams Open Letter To PM Modi: शिव सेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभाजन के बाद भारत आए लोगों, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन, भारत-पाकिस्तान के लोगों द्वारा लिखे गए खुले पत्र और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भी तीखी टिप्पणी की।

कृष्णा हेगड़े ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि जो लोग विभाजन के बाद भी भारत आए, वे देशभक्त लोग हैं। उन्होंने भारत आने के लिए बहुत कष्ट सहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनमें राज कपूर, सुनील दत्त जैसे लोग भी शामिल हैं। उन्होंने भारत में आकर अपना घर बनाया, ये लोग देशभक्त थे। उनके परिवार ने भी बहुत कष्ट झेले हैं। पाकिस्तान को छोड़कर उन्होंने भारत को अपना देश मान लिया है। मुझे लगता है कि इसी बात का जिक्र मोहन भागवत ने किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने लोगों का गलत इस्तेमाल किया

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि ये दिल्ली में प्रदर्शन करें या पाकिस्तान में करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। केंद्र सरकार मजबूत है। धारा 370 हट चुकी है, लोग खुश हैं। वहां के लोगों का कारोबार बढ़ रहा है और लोगों को रोजगार मिल रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने लोगों का गलत इस्तेमाल किया है। इन पार्टियों के कोई भी हथकंडे लोगों की समझ से परे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की

सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून

कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय

छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

सीमा पार से आतंकवाद नहीं रोका जाता, तब तक बातचीत का कोई मतलब नहीं

भारत और पाकिस्तान के 100 से अधिक व्यक्तियों ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों को खुला पत्र लिखा है। इस पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ये पत्र हमारे पीएम को नही, बल्कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ को भेजना चाहिए। जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता, सीमा पार से आतंकवाद नहीं रोका जाता, तब तक बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने पत्र लिखने वालों पर सवाल उठाया और कहा कि ऐसा लगता है कि पत्र लिखने वाले पाकिस्तान समर्थक हैं। इन लोगों ने लोगों के हित के लिए नहीं, बल्कि खुद को चर्चा में लाने और एक नए विवाद को जन्म देने के लिए यह पत्र लिखा है। ये पाकिस्तान के एजेंट लगते हैं।

रेवंत रेड्डी में अहंकार भर गया है

तेलंगाना के सीएम पर तीखा हमला करते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि रेवंत रेड्डी कह रहे हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी एन. रामचंद्र राव का नाम तक नहीं जानते हैं। अगर एक सीएम अपने राज्य के एमएलसी का नाम ही नहीं जानते, तो इसमें सीएम की ही कमी दिखाई देती है। एन. रामचंद्र राव ने जी किशन रेड्डी का प्रभार संभाला है। वह एक वरिष्ठ वकील हैं और सीएम कह रहे हैं कि वे उन्हें नहीं जानते। हो सकता है कि उनके अंदर इतना अहंकार भर गया हो कि उन्होंने लोगों को जानना और पहचानना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय

उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को समझना चाहिए कि वह भी नए-नए सीएम बने हैं। उनसे पहले भी लोग सीएम रह चुके हैं। अपने घमंड को दूर रखकर उन्हें काम करना चाहिए और सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

Krishna hegde slams open letter to pm modi supports mohan bhagwat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Narendra Modi
  • Shivsena Leader

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.