असल जिंदगी में घटी सैराट जैसी घटना, दूसरी जाति के प्रेमी संग भागने पर सगे भाई ने युवती की कर दी हत्या
Belagavi Honour Killing: भाई ने सगी बहन सत्यव्वा हेल्वी को जहर देकर मार डाला। सांगली में किया अंतिम संस्कार। पिंपरी में मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: अनिल सिंह
Belagavi Honour Killing Satyavva Helvi (फोटो क्रेडिट-X)
Belagavi Honour Killing Satyavva Helvi: कर्नाटक के बेलगाम जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने नागराज मंजुले की फिल्म ‘सैराट’ की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। हुक्केरी तालुका में एक भाई ने अपनी सगी बहन की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने दूसरी जाति के युवक से प्रेम किया था।
इस ऑनर किलिंग की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और समाज की जातिवादी मानसिकता की कड़वी सच्चाई को एक बार फिर उजागर किया है।
भाई, चाचा और बहनोई ने मिलकर रची साजिश
मृतक महिला की पहचान सत्यव्वा संतोष हेल्वी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सत्यव्वा का विवाह होने के बावजूद उसका दूसरी जाति के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे उसका परिवार बेहद नाराज था। इसी क्रोध में आकर सत्यव्वा के सगे भाई ने अपने चाचा और बहनोई के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपियों ने कथित तौर पर सत्यव्वा को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
सोलापुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से भड़के सिरफिरे आशिक ने नवविवाहित युवक की हत्या
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक का बड़ा दावा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं होगा प्रभावित
ये भी पढ़ें- घोटाला: नासिक के 1152 स्कूलों में जांच पूरी, फर्जी उपस्थिति दिखाने के लिए पूर्व छात्रों का लिया सहारा
सांगली में गुपचुप अंतिम संस्कार
वारदात को अंजाम देने के बाद, सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी शव को महाराष्ट्र के सांगली जिले के आराग ले गए। वहां उन्होंने बिना किसी को सूचना दिए गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, पुलिस को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लग गई और प्रारंभिक जांच में इस ऑनर किलिंग का पर्दाफाश हुआ। बेलगाम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पिंपरी-चिंचवड़: मानवता शर्मसार, ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी
एक अन्य हृदयविदारक घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से सामने आई है। कालेवाड़ी के एकतानगर इलाके में 47 वर्षीय विजय भोसले को ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मासूम को आम का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की।
बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों की जांच में इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ। पीड़ित मां की शिकायत पर कालेवाड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा और समाज में बढ़ती विकृति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
